Hina Khan: शादी के एक दिन बाद ही कैमरे के सामने ये क्या कह गईं हिना खान? लोग हुए हैरान, जानें क्या हुई बात

Hina Khan: कैंसर से जूझ रहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने गत 4 जून 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल से शादी कर ली है। हिना खान ने अचानक ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की थीं जिसे देखकर लोग हैरान हो गए थे।

हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी
इस समय सोशल मीडिया पर हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और यूजर्स इन फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। लोग इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए कपल को शादी की बधाइयां भी दे रहे हैं।

Hina Khan

शादी के एक दिन बाद ही काम पर लौटीं हिना खान

वहीं शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के एक दिन बाद ही हिना खान काम पर वापस लौट गई थीं। उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए थे। हिना ने कैमरे के सामने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने लोगों के दिल को छू लिया है।

इवेंट से सामने आया हिना खान का वीडियो

आपको बता दें कि शादी के एक दिन बाद ही हिना खान काम पर वापस लौट गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को पैपराजी ने कैमरे पर कैद किया। अब एक इवेंट से हिना खान का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हिना खान कह रही हैं कि काम पहले आता है, मेरी कल शादी हुई है, पर मुझे आज एक जरूरी इवेंट अटेंड करना था।

हिना खान ने सरेआम कही ऐसी बात

हिना खान ने आगे कहा- मुझे इसका हिस्सा बनना था और इसलिए मैं आज यहां पर हूं। सभी को थैंक यूं और मुझे ये मौका देने के लिए भी शुक्रिया। हिना खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना खान

जानकारी के अनुसार हिना खान साल 2024 से काफी परेशान चल रही थीं। वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि उनके 8 कीमोथरेपी सेशन्स पूरे हो चुके हैं लेकिन उनका ट्रीटमेंट अभी भी जारी है।

13 साल तक अफेयर रहने के बाद की शादी

हिना खान का अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से 13 साल तक अफेयर चला था और अब दोनों ने गत 4 जून 2025 को बहुत ही सिंपल तरीके से शादी कर ली है। ये शादी बहुत ही प्राइवेट रखी गई थी। आपको बता दें कि हिना खान मुस्लिम हैं और उनके पति रॉकी हिंदू हैं। हालांकि दोनों ने कोर्ट मैरिज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+