Hina Khan: कैंसर से लड़ते हुए हिना खान का हुआ ऐसा हाल, चेहरे की हुई ऐसी हालत, परेशान हुए लोग
Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से मुश्किलों से घिरी हुई हैं। वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि उनका इलाज चल रहा है और उनके 8 कीमोथेरेपी सेशन्स पूरे भी हो चुके हैं।
साउथ कोरिया घूमकर वापस लौटी हैं हिना खान
आपको बता दें कि हिना खान हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ साउथ कोरिया घूमकर वापस लौटी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस ट्रिप की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। हालांकि इस ट्रिप के लिए कई लोगों ने हिना खान को ट्रेल भी किया था।

हिना खान ने शेयर की नो फिल्टर फोटो
वहीं अब हिना खान ने अपनी नो फिल्टर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा है- नो फिल्टर बस प्यार। आपको बता दें कि हिना की इस फोटो पर जहां कुछ लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी हालत देखकर परेशान हो गए हैं।
हिना खान बिना मेकअप के नजर आ रही हैं
-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो में हिना खान बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। उन्होंने कोई हेयर विग भी नहीं लगाया है। उनके ओरिजनल हेयर अब बढ़ रहे हैं। वहीं हिना खान के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान भी दिखाई दे रही है।
-इस फोटो में हिना खान नाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में नजर से बचने के लिए ब्रेसलेट पहन रखा है। इस फोटो में हिना खान ने अपना नैचुरल फेस लोगों को दिखाया है। हिना खान की इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
हिना खान के चेहरे पर दिखा कैंसर का दर्द
लोगों की मानें तो हिना खान कैंसर की वजह से काफी टूट गई हैं और ये उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। हिना खान का चेहरा कीमाथेरेपी की वजह से लाल हो गया है और उनका बुरा हाल बयां कर रहा है।
हिना खान की इस हरकत से नाराज हो गए थे लोग
-आपको बता दें कि हिना खान भारतीय सेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद लोगों के गुस्से का शिकार हो गई थीं। यहां तक कि हिना खान से उनके फैंस भी नाराज हो गए थे। लोग सोशल मीडिया पर हिना खान को खरी खोटी सुना रहे थे। कई लोगों ने तो उन्हें इंस्टाग्राम से अनफॉलो करने की धमकी भी दे डाली थी।
-उस समय हिना खान ने लोगों को बताया था कि वह बॉयफ्रेंड के साथ साउथ कोरिया घूमने जा रही हैं। इसके बाद ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। लोगों की मानें तो उस समय भारत में एक बड़े हालात की तैयारी हो रही थी और हिना खान ऐसे हालात में देश छोड़कर भाग रही थीं।
-लोगों का कहना था कि हिना खान जंग से डर गई थीं। हिना खान पर उनके मुसलमान फैंस भी भड़क गए थे। दरअसल हिना खान अपने ट्रिप की टाइमिंग की वजह से लोगों के गुस्से का शिकार हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications