हिना खान का बिगड़ा चेहरा, दिखे ऐसे दाग, कैंसर के बाद एक्ट्रेस का अब हुआ ऐसा हाल
Hina Khan Cancer Treatment: फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हिना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपनी इस बीमारी के बारे में बताया था।
5वें कीमोथेरेपी सेशन के बाद हिना खान की हालत
हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी इस गंभीर बीमारी के इलाज से जुड़ी सारे अपडेट्स फैंस को दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि 5वें कीमोथेरेपी सेशन के बाद उनकी हालत कैसी है।

हिना खान का खाना-पीना हुआ मुश्किल
शुरुआती कीमोथेरेपी के बाद पहले बालों का तेजी से झड़ना और फिर पर कुछ निशानों के साथ हिना खान ने कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स का जिक्र किया था। हिना ने बताया था कि उनकी 5 कीमो पूरी हो चुकी हैं और अब तीन कीमो बाकी हैं। ब्रेस्ट कैंसर के बीच हिना खान को म्यूकोसाइटिस हो गया है। ये कीमो का साइड इफेक्ट है। इस बीमारी के चलते अब वह खाना-पीना भी काफी मुश्किल से कर पा रही हैं।
अमेरिका में चल रहा है हिना का ट्रीटमेंट
फिलहाल हिना खान अमेरिका में मौजूद हैं और ट्रीटमेंट करवा रही हैं। हिना अपने हेल्थ को लेकर फैंस को लगातार अपडेट दे रही हैं। अब उन्होंने कीमो से होने वाले एक और साइड इफेक्ट का जिक्र किया है जिसका सामना वह कर रही हैं।
चेहरे पर हॉट फ्लैशेज का सामना
हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में जानकारी दी कि उनके म्यूकोसाइटिस में सुधार हो रहा है। उन्होंने लिखा है- मेरा म्यूकोसाइटिस काफी बेहतर है। हालांकि इसके अलावा मुझे हर 10 मिनट में अपने चेहरे पर हॉट फ्लैशेज का सामना करना पड़ रहा है, जिससे मेरा चेहरा लाल पड़ रहा है। इससे चेहरे पर काफी गर्मी लगती है।
मानसिक रूप से परेशान हो रही हैं हिना खान
आपको बता दें ये कीमोथेरेपी, रेडिएशन और हॉर्मोन थेरेपी जैसे उपचारों का सामान्य लेकिन परेशान करने वाला साइड इफेक्ट है। ये लक्षण न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी थकाने वाले हो सकते हैं, जिससे किसी को भी परेशानी हो सकती है।
कीमोथेरेपी से होने वाला साइडइफेक्ट है म्यूकोसाइटिस
इससे पहले हिना खान ने अपने पोस्ट में बताया था कि कैंसर में कीमोथेरेपी से होने वाले साइडइफेक्ट के चलते वह म्यूकोसाइटिस से पीड़ित हो गई हैं। ऐसे में उन्हें खाने पीने में तकलीफ हो रही है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा था- कीमोथैरेपी का एक और साइडइफेक्ट म्यूकोसाइटिस। मैं इसके लिए डॉक्टर की सलाह को फॉलो कर रही हूं। लेकिन आप में से अगर कोई इससे गुजरा है या फिर इसके बारे में जानता है तो उपयोगी उपचार जरूर बताएं।
क्या होता है म्यूकोसाइटिस
एनएचएस के मुताबिक ये कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी का साइड इफेक्ट होता है, जिसमें मुंह और आंत में सूजन आ जाती है और दर्द होने लगता है। म्यूकोसाइटिस में मुंह सूखना, छाले होना, मुंह से बदबू आना, खाने-पीने में कठिनाई, लूज मोशन, मल के साथ खून आना, कब्ज की समस्या हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications