हिमेश रेशमिया ने 'बैडऐस रविकुमार' में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का डायलॉग किया कॉपी, फैंस भिड़े?

badass Ravikumar: सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसका नाम Badass Ravi Kumar है। कुछ दिनों पहले ही इसका ट्रेलर भी रिलीज हुया है। जिसमें भयंकर मारधाड़ और एक से बढ़कर डायलॉग्स हैं। कुछ डायलॉग ऐसे हैं, जिने मीम्स भी बनने शुरू हो गए हैं। फिल्म में हिमेश रवि कुमार का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

फिल्म का एक डायलॉग है जो ट्रेलर आने के बाद खूब पॉपुलर भी हुआ। लेकिन अब इसे कॉपी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि हिमेशा ने ये डायलॉग पवन सिंह से कॉपी किया है। इसका सबूत भी लोग इंटरनेट पर पोस्ट कर रहे हैं। वो कौन सा डायलॉग है हम अपनी रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

badass Ravikumar

'बैडऐस रविकुमार' के ट्रेलर में हिमेश रेशमिया का किरदार कहता है, 'कुंडली में शनि, घी के साथ हनी और रवि कुमार से दुश्मनी, सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है...।' इसी को लोग कॉपी बता रहे हैं। जिसके सबूत में वो पवन सिंह का वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। जिसमें पवन भी यही कहते हुए दिख रहे हैं।

लेकिन पेंच इस बात पर फंसा है कि आखिर पवन ने ये डायलॉग किस फिल्म में बोला है ये पता नहीं चल पा रहा है। दोनों को फैंस इंटरनेट पर भिड़ रहे हैं। बात करें हिमेश की फिल्म के ट्रेलर की तो इसने यूट्यूब पर अभी तक 78 मिलियन व्यूज़ पाए हैं। वहीं इस फिल्म के गाने 'दिल के ताज महल' में को 77 मिलियन व्यूज़ मिले हैं। हालांकि दो और गाने भी रिलीज हुए हैं, लेकिन उनकी ज्यादा तारीफ हो नहीं रही है। फिल्म अगले महीने 7 फरवरी के लिए शेड्यूल्ड है। जिस हिसाब से मेकर्स ने इसका ट्रेलर काटा है और लोग पसंद कर रहे हैं। उसमें उम्मीद है कि फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी। लेकिन दर्शक इसे पसंद करेंगे या नकारेंगे ये वक्त ही बताएगा। अभी इस पर कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+