फेम और पैसा मिलते ही इन हीरोइनों ने छोड़ा पुराने प्रेमी का हाथ, ऐसे की ग्लैमर की दुनिया में एंट्री
कई एक्ट्रेसेस ने पुराने प्रेमी से ब्रेकअप कर इंडस्ट्री में अपान जादू चलाना शुरू किया। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक का नाम शामिल है।

Bollywood Actress and Their Old Love: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करती हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। हीरोइनों पर दिल हारने वाले लोगों की कमी नहीं है। हालांकि लोग इन हीरोइनों की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ में दिलचस्पी रखते हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइन्स हैं जो कि ग्लैमर वर्ल्ड में फेमस होने से पहले अपने अफेयर्स के लिए सुर्खियों में रहती थीं। लेकिन जैसे ही इन हीरोइनों ने बॉलीवुड में एंट्री की, फेम और पैसा मिला तो इन्होंने पुराने रिश्ते से खुद को दरकिनार कर लिया। इन एक्ट्रेसेस ने पुराने प्रेमी से ब्रेकअप कर इंडस्ट्री में अपान जादू चलाना शुरू किया। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक का नाम शामिल है। आइए आपको बताते हैं आसी ही कुछ हीरोइनों और उनके पुराने अफेयर्स के बारे में।

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली और बेटी वमिका के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ की थी। अनुष्का शर्मा एक्टिंग के साथ साथ अब प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। आर्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली अनुष्का ने मॉडलिंग के जरिए ही ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था और फिर कई सुरहिट फिल्मों में काम किया। मॉडलिंग के दिनों में अनुष्का शर्मा का अफेयर जोहेब यूसुफ के साथ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का और जोहेब की मुलाकात बंगलुरु में हुई थी। अनुष्का शर्मा ने जैसे ही मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा तो उन्होंने अपने पार्टनर से मुंह फेर लिया था। साल 2017 में अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर ली।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बहुत की कम उम्र में सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है। आज के समय में हर कोई आलिया भट्ट के एक्टिंग की तारीफ करता नजर आता है। आलिया भट्ट ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्मों में आने से पहले आलिया भट्ट का नाम अली दादरकर के साथ जोड़ा जाता था। दोनों के बीच अफेयर की खबर सुर्खियों में छाई रहती थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट फिल्मों में आने से पहले अली को डेट कर रही थीं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया था। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। फिलहाल आलिया ने एक्टर रणबीर कपूर से शादी कर ली है और दोनों की एक बेटी राहा कपूर भी है।

ऐश्वर्या राय
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है। शादी से पहले तक ऐश्वर्या राय लगातार अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रही हैं। सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ तो काफी विवाद भी हुआ था। ऐश्वर्या राय अपने मॉडलिंग के दिनों में राजीव मूलचंदानी नामक एक मॉडल को डेट कर रही थीं। दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चाएं होती थीं। लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या ने मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाया और बॉलीवुड की तरफ रुख किया तो उन्होंने राजीव मूलचंदानी को छोड़कर सलमान खान से दोस्ती कर ली। जानकारी के अनुसार इसके बाद ऐश्वर्या राय ने राजीव से ब्रेकअप कर लिया था। ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी आराध्या है।

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की महंगी हीरोइनों में से एक हैं। पिछले 15 साल के करियर में उन्होंने खूब फेम और पैसा कमाया है। हालांकि दीपिका पादुकोण अपने करियर से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां में छाई रही हैं। दीपिका पादुकोण ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। उन दिनों दीपिका पादुकोण का नाम निहार पांड्या के साथ जोड़ा गया था। दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और निहार कुछ समय तक रिलेशनशिप में थे लेकिन दीपिका पादुकोण ने जैसे ही बॉलीवुड में एंट्री की और फेमस होने लगीं तो उन्होंने निहार से रिश्ता तोड़ लिया। फिलहाल दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से शादी कर ली है।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने के बाद अब हॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। प्रियंका चोपड़ा अपने निजी रिश्तों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती थीं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा की किस्मत चमक गई थी। उन्हें बॉलीवुड में फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिल वर्ल्ड की खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा का नाम उनके मैनेजर असीम मर्चेंट के साथ जुड़ने लगा था। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें आने लगी थीं। कहा जाता है कि दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही बॉलीवुड में एंट्री की और उन्हें फेम मिलने लगा तो उन्होंने अपने पुराने पार्टनर असीम मर्चेंट के साथ ब्रेकअप कर लिया था। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी कर ली है और दोनं की एक प्यारी से बेटी मालती मैरी है।












Click it and Unblock the Notifications