फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर बड़ा अपडेट, बाबू राव, राजू और घनश्याम ने ऐसे किया रीयूनियन
Hera Pheri 3: बॉलीवुड में जब भी कॉमेडी फिल्मों की बात की जाती है तो सबसे पहले 'हेरा फेरी' मूवी का नाम ही लोगों को याद आता है। इस फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और दोनों ही काफी सक्सेसफुल रहे हैं। फिल्म के दोनों पार्ट लोगों को खूब पसंद आए थे।
फिल्म 'हेरा फेरी 3' का लोगों को है इंतजार
अब लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के तीसरे पार्ट के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में बाबू राव, राजू और घनश्याम की तिकड़ी ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने अहम किरदार निभाया था।

'हेरा फेरी' का तीसरा पार्ट लोगों को करेगा एंटरटेन
यहां तक कि इस फिल्म में नजर आए सपोर्टिंग एक्टर्स भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे। आज तक उन सभी के मीम बनते रहते हैं और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। खबर है कि अब फिल्म 'हेरा फेरी' का तीसरा पार्ट बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है।
अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी का रीयूनियन
आपको बता दें कि फिल्म 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट का पहले ही ऐलान हो चुका है और अब इसके तीनों लीड एक्टर को एक साथ देखा गया है। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने हाल ही में रीयूनियन किया है। तीनों को हाल ही में मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर एकसाथ देखा गया था।
सूरत के लिए उड़ान भरने से पहले खिंचवाईं तस्वीरें
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुजरात के सूरत के लिए उड़ान भरने से पहले तीनों ने एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी को जमकर पोज दिए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों जल्द ही फिल्म की शूटिंग करते नजर आ सकते हैं।
सुनील शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट
सुनील शेट्टी ने तीनों की हालिया फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है- धूम धड़ाका ऑर्केस्ट्रा वापस आ गया है!!! लेकिन इस बार कोई हेरा फेरी नहीं, सिर्फ कुडो एक्शन! 16वें अक्षय कुमार कुडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए रवाना।
ये तिकड़ी सभी की पसंदीदा है
आपको बता दें कि प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित 'हेरा फेरी' और नीरज वोरा द्वारा निर्देशित 'हेरा फेरी 2' फिल्मों में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने साथ में काम किया था। तीनों कलाकारों की ये तिकड़ी सभी की पसंदीदा है। लोग इस तिकड़ी की तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications