'हेमा मालिनी को प्रकाश कौर ने घर से निकाल दिया था', धर्मेंद्र की मौत के 24 दिन बाद ये कौन सा सच आया सामने
Hema Malini Truth: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। धर्मेंद्र को याद करते हुए उनके दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल ने मुंबई के एक होटल में प्रार्थना सभा का आयोजन किया था।
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का सच
उसी दिन धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने घर पर गीता पाठ का आयोजन किया था। हेमा मालिनी देओल परिवार की प्रार्थना सभा में दिखाई नहीं दी थीं। वहीं कुछ दिनों बाद हेमा मालिनी ने दिल्ली में एक प्रार्थना सभा रखी थी जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल शामिल नहीं हुए थे।

हेमा मालिनी को लेकर शोभा डे का चौंकाने वाला खुलासा
-शोभा डे ने हाल ही में खुलासा किया है कि हेमा मालिनी को बहुत पहले ही प्रकाश कौर (धर्मेंद्र की पहली पत्नी) ने देओल परिवार से अलग कर दिया था। आपको बता दें कि शोभा डे (Shobhaa De) एक फेमस भारतीय राइटर, पत्रकार और पूर्व मॉडल हैं, जो अपनी बेबाक लेखन शैली, बोल्ड विषयों और सामाजिक टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं।
-बरखा दत्त से बातचीत में शोभा डे ने कहा- ये बहुत मुश्किल और कठिन फैसला रहा होगा। पहले परिवार द्वारा किसी ऐसी चीज से पूरी तरह अलग कर दिया जाना, जिस पर उन्होंने अपनी जिंदगी के 45 साल बिताए थे, जिसे उन्होंने पाला-पोसा, संवारा, जिसने उनकी जिंदगी को बेहतर बनाया।
'प्रकाश कौर ने हेमा मालिनी को अलग कर दिया था'
-शोभा डे ने कहा- धर्मेंद्र से शादी से हेमा मालिनी की दो बेटियां थीं। शादी के बाद हेमा मालिनी देओल परिवार से मिलने पहुंची थीं लेकन धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें घर से निकाल दिया था और परिवार से अलग-थलग कर दिया था।
-शोभा डे ने आगे कहा- ये हेमा मालिनी के लिए बहुत दुख की बात रही होगी लेकिन उन्होंने ये सब अपनी प्राइवेसी के लिए छिपाकर रखा था। उन्होंने जिस तरह से भी इससे निपटना चाहा और जब भी वह किसी पब्लिक फंक्शन में आईं तो मुझे लगा कि उन्होंने इसे पूरी गरिमा के साथ निभाया, न सिर्फ अपने लिए बल्कि उस इंसान के लिए भी जिसे उन्होंने खो दिया।
'हेमा मालिनी ने इमोशनल पलों को हाईजैक नहीं किया'
शोभा डे ने कहा- हेमा मालिनी बड़ी आसानी से इमोशनल पलों को हाईजैक कर सकती थीं लेकिन उन्होंने एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ के बजाय गरिमा को चुना। हेमा खुद एक बड़ी पर्सनैलिटी हैं, वह बड़ी ही आसानी से पब्लिक की सहानुभूति हासिल कर सकती थीं, पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। मुझे लगता है कि ये उनके कैरेक्टर के बारे में बहुत कुछ कहता है।
'धर्मेंद्र ने एकसाथ 2 परिवार संभाले थे'
-शोभा डे ने कहा- हेमा मालिनी पति धर्मेंद्र के चले जाने के बाद भी आसानी से अपने इमोशनल पलों को हाईजैक कर सकती थीं। मीडिया को उनके हर आंसू और हर आह को कवर करना बहुत पसंद आता लेकिन ये उनकी प्राइवेसी में दखल देकर उनकी गरिमा को पूरी तरह से छीन लेता जो उनके लिए बहुत मायने रखती है।
-शोभा डे ने कहा- धर्मेंद्र को 2 परिवार थे। एक मुख्य परिवार और एक हेमा मालिनी के साथ लेकिन किसी भी समय उनमें से किसी ने भी पति-पत्नी के तौर पर एक-दूसरे से रिश्ता खत्म नहीं किया या एक-दूसरे को छोड़ा नहीं। इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की तरह की अपनी रियल लाइफ का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications