'यह सम्मान बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था', धर्मेंद्र को पद्म विभूषण दिए जाने पर भावुक हुईं हेमा मालिनी
Hema Malini reaction on Dharmendra awarded Padma Vibhusha: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। महान कलाकार का निधन 24 नवंबर, 2025 को हुआ था, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में एक अमूल्य विरासत छोड़ी है। उनके योगदान को सिनेमा जगत हमेशा याद रखेगा।
दिग्गज एक्टर धमेंद्र को मरणोपरांत मिल रहे इस सम्मान के ऐलान के तुरंत बाद अभिनेत्री से राजनेता बनी एक्टर की पत्नी हेमा मालिनी ने 'एक्स' पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, "बहुत-बहुत गर्व है कि सरकार ने फिल्म उद्योग में धर्म जी के अतुल्य योगदान को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित कर सराहा है।"

हेमा मालिनी बोलीं- यह सम्मान बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था
वहीं मीडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि उनके दिवंगत पति धर्मेंद्र इस पुरस्कार के असली हकदार थे और उन्हें यह सम्मान बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था। हेमा मालिनी ने इस खबर को अपने लिए 'बेहद गर्व' का क्षण बताया।
हेमामालिनी बोलीं- धमेंद्र जी ने अच्छे अभिनेता और बेहतरीन इंसान थे
वहीं हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के बहुमुखी व्यक्तित्व और मानवीय गुणों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "एक अभिनेता के रूप में और एक इंसान के रूप में भी, वे बेहद अद्भुत व्यक्ति थे। वे हमेशा लोगों की मदद करते थे, जोकि एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी काम था।"
मालिनी ने आगे जोर दिया कि धर्मेंद्र अपने असाधारण योगदान के लिए पूरी तरह से इस सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने कहा, "वे इसके हकदार हैं।" उनके अनुसार, यह सम्मान काफी समय से लंबित था, लेकिन अब जब उन्हें यह दिया गया है, तो यह अपने आप में ही बहुत बड़ी इज्जत की बात है।
धमेंद्र के पिता थे हेडमास्टर
धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के नसराली गांव में हुआ था। उनके पिता केवल किशन सिंह देओल एक स्कूल हेडमास्टर थे। सिनेमा के प्रति अपने गहरे प्रेम से प्रेरित होकर, धर्मेंद्र मुंबई आ गए।
धमेंद्र की पहली फिल्म कौन सी थी?
धमेंद्र ने 1960 की रोमांटिक ड्रामा 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा, जिसका निर्देशन अर्जुन हिंगोरानी ने किया था। फिल्म भले ही व्यावसायिक रूप से सफल न रही हो, लेकिन इसने उनके उस सपने की शुरुआत की, जिसका वह लंबे समय से हिस्सा बनना चाहते थे। उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर को रिलीज हुई, जो उनके शानदार सफर का एक भावुक अंत था। नवंबर 2025 में लंबी बीमारी के बाद दिग्गज एक्टर धमेंद्र का निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications