'शर्म की बात है', धर्मेंद्र की मौत के 4 महीने बाद पत्नी-BJP सांसद हेमा मालिनी ने ये क्या कहा? अब मचेगा हंगामा
Hema Malini On Dharmendra: गत 16 मार्च 2026 को आयोजित हुए 98वें अकैडमी अवॉर्ड्स का जश्न दुनियाभर में देखा गया। भारत में भी लोगों ने इस ग्लैमरस समारोह का जमकर लुत्फ उठाया लेकिन इस बार ऑस्कर का In Memoriam सेगमेंट भारतीय दर्शकों के लिए निराशा लेकर आया।
ऑस्कर 2026 में नहीं लिया गया धर्मेंद्र का नाम
दरअसल हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का नाम ऑन-स्टेज श्रद्धांजलि में शामिल नहीं किए जाने पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग इस तरह की हरकत से काफी गुस्सा हो गए हैं।

हेमा मालिनी ने गुस्से में कहा- ये बेहद शर्मनाक है
-ऑस्कर 2026 इंवेंट में हुए इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि इतने बड़े कलाकार को नजरअंदाज करना बेहद दुखद और शर्मनाक है।
-हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में पॉपुलर थे लेकिन उन्हें अपने करियर में अवॉर्ड्स कम ही मिले। हेमा मालिनी ने ये भी जोड़ा कि उनके लिए और धर्मेंद्र के लिए दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान रहा है, न कि पुरस्कार।
बेटी ईशा देओल ने भी कही ऐसी बात
वहीं धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) ने इस मामले पर अलग नजरिया रखा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें इन चीजों से कभी फर्क नहीं पड़ता था। ईशा देओल के मुताबिक धर्मेंद्र के लिए जिंदगी नाम और शोहरत से ज्यादा लोगों के प्यार और दिलों में जगह बनाने के बारे में थी।
धर्मेंद्र के फैंस ने ऐसे जाहिर की नाराजगी
ऑस्कर के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराजगी जाहिर की है। कई यूजर्स ने इसे बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा की अनदेखी बताया है। कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि सिनेमा को दशकों तक अपना योगदान देने वाले महान कलाकार को श्रद्धांजलि सूची में जगह क्यों नहीं मिली।
कई भारतीय कलाकारों को ऑस्कर में दी जा चुकी है श्रद्धांजलि
-आपको बता दें कि पहले कई भारतीय कलाकारों को ऑस्कर के इन मेमोरियम (In Memoriam) सेगमेंट में शामिल किया जा चुका है। शशि कपूर (Shashi Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi) को साल 2018 में ऑस्कर इवेंट में श्रद्धांजलि दी गई थी।
-वहीं इरफान खान (Irrfan Khan) और भानु अथैया (Bhanu Athaiya) को साल 2021 में ऑस्कर के इन मेमोरियम (In Memoriam) सेगमेंट में याद किया गया था।
ऑस्कर के आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल था धर्मेंद्र का नाम
वहीं इस पूरे विवाद के बीच एक अहम तथ्य भी सामने आया है। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ऑस्कर के आधिकारिक रिकॉर्ड में दिवंगत बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का नाम शामिल था लेकिन लाइव प्रसारण के दौरान उनका जिक्र नहीं किया गया। ऐसे में ऑन-स्क्रीन ट्रिब्यूट में भले ही उनका नाम न दिखा हो लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी।
हॉलीवुड सितारों को दी गई श्रद्धांजलि
इस साल के इन मेमोरियम (In Memoriam) सेगमेंट में हॉलीवुड के कई दिग्गजों को याद किया गया जिनमें Diane Keaton, Catherine O'Hara, Rob Reiner, Robert Duvall, Gene Hackman और Val Kilmer जैसे नाम शामिल रहे।
धर्मेंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे ऐसे सवाल
धर्मेंद्र जैसे महान कलाकार को ऑन-एयर श्रद्धांजलि न मिलना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। भले ही उनका नाम आधिकारिक सूची में शामिल था लेकिन लाइव मंच पर अनुपस्थिति ने विवाद को जन्म दे दिया है। अब ये बहस जारी है कि क्या ऑस्कर जैसे वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा को पर्याप्त सम्मान मिल रहा है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications