Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र से ज्यादा अमीर हैं हेमा मालिनी, ड्रीम गर्ल हैं इतनी प्रॉपर्टी की मालकिन

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का आज यानी 16 अक्टूबर को 74वां जन्मदिन है। ऐसे में एक्ट्रेस की संपत्ति के बारे में बात करें तो वह करोड़ों की मालकिन हैं।

Hema Malini Birthday बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का आ़ज यानी 16 अक्टूबर को 74वां जन्मदिन है। वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी गिनती सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस में होती है। बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद एक्ट्रेस ने राजनीति की ओर कदम रखा। हेमा मालिनी लंबे समय से भारतीय संसद की सदस्य हैं और अभी मथुरा से सासंद हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि एक्ट्रेस के पास कितने करोड़ों की संपत्ति है।

Recommended Video

    Hema Malini Property: BJP नेता और Bollywood स्टार हेमा मालिनी कितनी Rich ? | वनइंडिया हिंदी*Politics
    धर्मेंद्र से ज्यादा हेमा मालिनी के पास करोड़ों की संपत्ति

    धर्मेंद्र से ज्यादा हेमा मालिनी के पास करोड़ों की संपत्ति

    हेमा मालिनी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अनगिनत फिल्में की हैं। जिनमें से उन्होंने ज्यादातर फिल्में धर्मेंद्र के साथ की है। दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया जो कि सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद से दोनों के बीच करीबी बढ़ती गई और फिर एक्टर ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली। लेकिन आपको बता दें कि धर्मेंद्र से ज्यादा हेमा मालिनी के पास करोड़ों की संपत्ति है।

    पति धर्मेंद्र से कई ज्यादा अमीर हैं हेमा मालिनी

    पति धर्मेंद्र से कई ज्यादा अमीर हैं हेमा मालिनी

    बता दें कि हेमा मालिनी ने साल 2019 में चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में बताया कि उनकी संपत्ति में पिछले पांच साल में 34.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यानी की एक्ट्रेस के पास 249 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जो कि बीते 3 सालों में 72 करोड़ और बढ़ गई है। इस संपत्ति में से धर्मेंद्र की 135 करोड़ की है।

    हर साल कमाई में होती है 10 करोड़ की बढ़ोतरी

    हर साल कमाई में होती है 10 करोड़ की बढ़ोतरी

    हेमा के पास साल 2014 में 178 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इसके अलावा ये भी जानकारी दी गई थी दें कि हेमा के पास 5.61 लाख कैश है। हेमा मालिनी की कमाई में हर साल 10 करोड़ रुपए की बढ़़ोतरी होती है। लेकिन वहीं धर्मेंद्र की तुलना करें तो उनकी कमाई एक्ट्रेस से काफी कम है। धर्मेंद्र की मानें तो उनके पास सिर्फ 32,500 रुपए ही कैश है।

    हेमा के पास है कई लग्जरी गाड़ियां

    हेमा के पास है कई लग्जरी गाड़ियां

    हेमा मालिनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास दो कार है, जिसमें मर्सिडीस और टोयोटा की एक कार शामिल है। इसमें उन्होंने मर्सिटीज 2011 में 33.62 लाख रुपए की खरीदी दी थी। वहीं, उनके पति धर्मेंद्र के पास 123.85 करोड़ रुपये की संपत्ति है। एडीआर के मुताबिक, हेमा मालिनी और धर्मेंद की 2014 से 2020 तक संपत्ति में कुल 72 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

    बेटे सनी देओल को भी कमाई के मामले में छोड़ा पीछे

    बेटे सनी देओल को भी कमाई के मामले में छोड़ा पीछे

    पति धर्मेंद्र के अलावा हेमा मालिनी के सौतेले बेटे यानी सनी देओल जो कि बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं। लेकिन संपत्ति की बात करें तो वह भी एक्ट्रेस से काफी पीछे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी के पास कुल 83 करोड़ रुपए की संपत्ति है. उनका 53 करोड़ रुपए का कर्ज है और उनके पास 60 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+