हेमा मालिनी के परिवार को किसकी लगी नजर? बेटी के तलाक के बाद पति के साथ..., धर्मेंद्र को आखिर क्या हुआ?
Hema Malini husband Dharmendra: धर्मेंद्र उन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के बल पर सिनेमा जगत को एक अलग ही शेप देने में अपनी अहम भूमिका दी। धर्मेंद्र को फैंस बहुत पसंद करते हैं। मगर हाल ही में एक्टर ने अपने फैंस और बाकी लोगों को उस वक्त डरा दिया, जब बिखरे बालों के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। ऐसे में आइये जानते हैं अब धर्मेंद्र का हाल कैसा है।
हेमा मालिनी के परिवार को लेकर बीते लंबे समय से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों बेटी ईशा के तलाक के बाद हेमा मालिनी काफी परेशान दिखीं। अब इस बीच पति धर्मेंद्र की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाकर रख दिया था। धर्मेंद्र का हाल देखकर फैंस काफी परेशान हो गए थे और खबरें भी उड़ने लगी कि एक्टर की हालत सही नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र को पिछले दिनों चोट लग गई थी। वे हेल्थ इश्यू से भी जूझ रहे हैं। हालांकि, अब बताया जा रहा है कि एक्टर की सेहत में सुधार हो रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तकरीबन दो हफ्तों से धर्मेंद्र की सेहत खराब चल रही है। वे हेल्थ इश्यू से जूझ रहे हैं। मगर अब एक्टर की सेहत में सुधार भी देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम की वजह से बीते दिनों एक्टर की तबीयत खराब हो गई थी।
बताते चलें कि धर्मेंद्र ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि आधी रात हो गई। नींद नहीं आती। भूख भी नहीं लगती। बस बासी रोटी मक्खन के साथ स्वाद लगती है। एक्टर अपनी पोस्ट में काफी थके हुए और परेशान से नजर आ रहे थे। ऐसे में फैंस भी अपने फेवरेट एक्टर का ये हाल देखने के बाद काफी दुखी नजर आए। हालांकि, अब एक्टर की हालत ठीक बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications