'आपकी मौत ने मुझे भीतर तक', धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर टूट गईं पत्नी हेमा मालिनी, हुईं इमोशनल
Hema Malini Post On Dharmendra Birthday: दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन बेहद भावुक माहौल में मनाया जा रहा है। 24 नवंबर 2025 को उनके निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और करोड़ों प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह स्वस्थ होकर अपना 90वां जन्मदिन खुशी और उत्साह के साथ मनाएंगे, लेकिन किस्मत ने सबको गहरा आघात दिया। अब उनके चाहने वाले देशभर में अपने-अपने तरीके से उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इस मौके पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ बिताए अनमोल पलों को याद किया। उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरे डियर धरम जी... आपको गुजरे हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। आपकी मौत ने मुझे भीतर तक तोड़ दिया है और मैं इन दिनों खुद को संभालने की कोशिश कर रही हूं। मैं खुद को बार-बार याद दिलाती हूं कि आप हमेशा मेरे अंदर जिंदा रहेंगे। हमने जो खूबसूरत पल साथ बिताए, उन्हें कोई मिटा नहीं सकता। इन्हीं यादों में मुझे सुकून मिलता है।"
Dharam ji
Happy birthday my dear heart❤️
— Hema Malini (@dreamgirlhema) December 8, 2025
More than two weeks have passed since you left me heartbroken, slowly gathering up the pieces and trying to reconstruct my life, knowing that you will always be with me in spirit. The joyful memories of our life together can never be… pic.twitter.com/zY3QBJN0YE
हेमा मालिनी ने आगे लिखा कि भगवान का शुक्र है कि उन्हें इतने लंबे समय तक धर्मेंद्र के साथ रहने और उनसे प्यार पाने का अवसर मिला। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों का भी जिक्र किया, जिन्होंने माता-पिता के साथ जीवन के हर पल को बहुत प्यार और सम्मान दिया। उनका कहना था कि परिवार की इन खूबसूरत यादों को वह हमेशा अपने दिल में संजोकर रखेंगी।
उन्होंने धर्मेंद्र के जन्मदिन पर अपनी दुआएं भेजते हुए कहा कि वह जहां भी हों, खुश रहें और उन्हें वही आनंद मिले, जिसके लिए वह हमेशा याद किए जाते रहे हैं। हेमा मालिनी के इन शब्दों ने लाखों फैन्स को भी भावुक कर दिया, जो सोशल मीडिया पर उनके लिए हिम्मत और शक्ति की दुआएं भेज रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications