Dharmendra की मौत के 9 महीने बाद पत्नी हेमा मालिनी बनीं राधा, BJP MP ने जन्माष्टमी पर दिखाया अपना मनमोहक रूप
Hema Malini: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी सिर्फ अपनी अदाकारी ही नहीं बल्कि शास्त्रीय नृत्य के लिए भी खास पहचान रखती हैं। इस बार जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उन्होंने अपने चर्चित डांस बैले राधा रास बिहारी की एक खूबसूरत झलक फैंस के साथ शेयर की है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हेमा मालिनी राधा के किरदार में नजर आ रही हैं। पारंपरिक परिधान, आभूषण और शास्त्रीय नृत्य की शानदार मुद्राओं में उनका अंदाज देखते ही बन रहा है।
स्टेज पर कृष्ण संग दिखी राधा की खूबसूरत कहानी
हेमा मालिनी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह अपनी नृत्य मंडली के साथ स्टेज पर प्रस्तुति देती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक कलाकार कृष्ण की भूमिका निभाते नजर आता है। नृत्य और भाव-भंगिमाओं के जरिए राधा-कृष्ण के प्रेम, समर्पण और भक्ति को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। हेमा मालिनी का शानदार नृत्य इस पूरी प्रस्तुति को और खास बना देता है।

जन्माष्टमी पर हेमा मालिनी ने दी शुभकामनाएं
वीडियो शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपने डांस बैले राधा रास बिहारी की एक झलक शेयर कर रही हूं। ये जन्माष्टमी सभी के जीवन में शांति, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। राधे-राधे...जय श्री कृष्ण।
'राधा रास बिहारी' से जुड़ा है खास भावनात्मक रिश्ता
राधा रास बिहारी हेमा मालिनी की प्रमुख शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों में गिना जाता है। इस बैले के जरिए राधा और कृष्ण के रिश्ते की गहराई, प्रेम और भक्ति को नृत्य के माध्यम से मंच पर जीवंत किया जाता है। हेमा मालिनी ने अलग-अलग मौकों पर इस प्रस्तुति का मंचन किया है। भारतीय संस्कृति और कृष्ण भक्ति से गहरे जुड़ी होने के कारण ये उनके लिए महज एक डांस परफॉर्मेंस नहीं बल्कि भावनाओं से जुड़ी प्रस्तुति भी है।
5 साल की उम्र में शुरू किया था भरतनाट्यम
हेमा मालिनी का शास्त्रीय नृत्य से रिश्ता बेहद पुराना है। उन्होंने महज 5 साल की उम्र में भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। उनकी मां जया चक्रवर्ती ने बेटी की प्रतिभा को बचपन में ही पहचान लिया था और उनके नृत्य के सफर में हमेशा पूरा सहयोग दिया। दिल्ली में पली-बढ़ी हेमा ने छोटी उम्र से ही मंच पर अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था।
भरतनाट्यम के बाद कुचिपुड़ी में भी हासिल की महारत
भरतनाट्यम की शुरुआती ट्रेनिंग के बाद हेमा मालिनी ने कुचिपुड़ी नृत्य की भी शिक्षा ली। उन्होंने चेन्नई में प्रसिद्ध गुरु वेम्पति चिन्ना सत्यम से कुचिपुड़ी का प्रशिक्षण हासिल किया। शास्त्रीय नृत्य की अलग-अलग विधाओं में उनकी मेहनत ने आगे चलकर उनकी प्रस्तुतियों को एक अलग पहचान दिलाई।
जब हेमा मालिनी के साथ डांस क्लास में आती थीं रेखा
हेमा मालिनी की डांस ट्रेनिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा एक्ट्रेस रेखा से भी जुड़ा हुआ है। हाल ही में इंडियन आइडल में पुराने दिनों को याद करते हुए हेमा मालिनी ने बताया था कि चेन्नई में जब वह भरतनाट्यम और गुरु वेम्पति चिन्ना सत्यम से कुचिपुड़ी की ट्रेनिंग ले रही थीं, उस दौरान एक्ट्रेस रेखा भी उन्हीं डांस क्लासेज में आया करती थीं।
रेखा की शरारतों को याद कर हंस पड़ी थीं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने बताया था कि बचपन में रेखा काफी शरारती हुआ करती थीं। वह कई बार डांस रिहर्सल के बीच से ही भाग जाती थीं। ऐसे में गुरुजी को उन्हें दोबारा पकड़कर लाना पड़ता था। हेमा द्वारा सुनाया गया ये किस्सा दोनों अभिनेत्रियों के शुरुआती दिनों की एक दिलचस्प झलक देता है।
कई पौराणिक कहानियों को नृत्य के जरिए किया पेश
-फिल्मों में शानदार करियर बनाने के साथ-साथ हेमा मालिनी ने शास्त्रीय नृत्य को भी बड़े मंच पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दुर्गा, मीरा, रामायण, सावित्री, राधा कृष्ण और राधा रास बिहारी जैसे कई डांस बैले तैयार किए। इन प्रस्तुतियों के जरिए उन्होंने भारतीय पौराणिक कथाओं, आध्यात्मिक भावनाओं और संस्कृति को शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया है।
-हेमा मालिनी के लिए नृत्य आज भी उनके जीवन का अहम हिस्सा है और जन्माष्टमी जैसे खास मौकों पर उनकी कृष्ण भक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दर्शकों को भारतीय कला और संस्कृति से जोड़ने का काम करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
