'पैरों में गोली लगी है मुंह में नहीं', आखिर क्यों भड़के गोविंदा के करीबी दोस्त? कही चौंकाने वाली बात

Govinda Health Update: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा के साथ बीते दिन जो हादसा हुआ, उसने हर किसी को हैरान करके रख दिया। गोविंदा के पैर में गलती से उन्होंने खुद ही गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब एक्टर खतरे से बाहर हैं मगर उनके करीबी लोग उनकी हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट दिये जा रहे हैं। हाल ही में गोविंदा के बेहद करीबी दोस्त काफी गु्स्से में दिखे हैं। उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसने सबको हैरान करके रख दिया। चलिये जानते हैं कि चीची के करीबी ने ऐसा भी क्या कहा....

आईसीयू में मुलाकात की थी। निहलानी ने एक्टर की हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर करते हुए कहा कि गोविंदा पहले की ही तरह ठीक हो रहे हैं। मैंने उन्हें अस्पताल में देखा। वे पूरी तरह से नॉर्मल थे और खुश नजर आ रहे थे। वे जल्दी ही घर को लौटेंगे।

Govinda health update

मीडिये से बातचीत में निहलानी ने आगे कहा कि कुछ लोग गोविंदा से मुलाकात कर आ रहे हैं और बाहर आकर ये बात बोल रहे हैं कि गोविंदा कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। वे बिल्कुल भी सही नहीं हैं। पहलाज ने आगे कहा कि गोली उनके पैर में लगी है, मुंह में नहीं लगी है। मैं दर्ख्वास्त करता हूं कि सभी लोग इस भ्रम फैलाने वाली बातों को ना करें। गोविंदा एकदम ठीक हैं।

गोविंदा का करियर
एक पुराने इंटरव्यू में निहलानी ने 1985 में 'इल्जाम' की कास्टिंग के दौरान गोविंदा को ढूंढने की याद ताजा की थी। गोविंदा के छोटे कद और घुंघराले बालों के चलते शुरू में उन्हें थोड़ी हिचकिचाहट हुई थी, लेकिन आखिरकार निहलानी उनकी एक्टिंग से इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

गोविंदा के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी परेशान थे, मगर अब उनके ठीक होने की खबर से उन्हें राहत मिली है। वे उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं और जल्द ही एक्टर को पहले की तरह खिलखिलाते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड में एक नए चेहरे से लेकर स्टार बनने तक के गोविंदा के सफर को वे लोग बड़े प्यार से याद करते हैं, जिन्होंने सालों तक उनके साथ काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+