the Bads of Bollywood का फर्स्ट लुक आया सामने, पापा शाहरुख की फिल्म मोहब्बतें का डायलॉग बोलते दिखे आर्यन खान
नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने सीरीज़ "The Ba***ds of Bollywood" की पहली झलक रिलीज कर दी है। इसे आर्यन खान ने लिखा और डायरेक्ट किया है। ये उनकी डेब्यू सीरीज है। यह सीरीज़ "मजेदार, फिल्मी और थोड़ी ज्यादा" है, ऐसा मेकर्स यानी खुद आर्यन का कहना है।
इस टीजर लुक की एक वॉयसओवर से शुरुआत होती है। जिसमें रोमांस और "मोहब्बतें" जैसी फीलिंग आती है। लेकिन अंत में यह एक तीखा कटाक्ष किया जाता है और टीज खत्म होता है। यह दर्शकों को पुरानी हिंदी फिल्मों की याद दिलाता है। हालाँकि, जो शुरुआत में एक ट्रिब्यूट भी लगता है। वह जल्द ही कुछ तेज़ और दमदार में बदल जाती है।

इसमें सुनाई देने वाली आवाज़ शाहरुख खान की याद दिला सकती है। लेकिन इसका अंदाज़ पूरी तरह आर्यन का है। अपनी इस पहली झलक के साथ, निर्देशक आर्यन खान अपनी एक नई पहचान बना रहे हैं। फिल्मी बैकड्रॉप पर आधारित यह पहली झलक एक जेनरेशन बदलाव को दर्शाती है। जहाँ पुराने रोमांस के साथ एक नए कहानीकार की सोच मिलती है।
आर्यन पहली बार कैमरे के सामने अपनी इस सीरीज़ के बारे में कहते हैं, "बॉलीवुड - जिससे आपने सालों से प्यार भी किया और वार भी किया, मैं भी वही करूंगा, बहुत सारा प्यार... और थोड़ा सा वार।" यह सीरीज़ एक स्टाइलिश लेकिन अराजक दुनिया का वादा करती है, जो उत्तेजक होते हुए भी अपनी जड़ों से जुड़ी है। नेटफ्लिक्स पर "द बा***ड्स ऑफ़ बॉलीवुड" जल्द ही आ रही है। इसका पहला प्रिव्यू 20 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।
इस वेब सीरीज में लक्ष्य और सहर बांबा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसी भी संभावना है कि सलमान खान, रणबीर कपूर, करण जौहर और रणवीर सिंह जैसे सितारे कैमियो करते दिखेंगे। बॉबी देओल और मोना सिंह भी इस शो का हिस्सा होंगे। 'द बा***ड्स ऑफ बॉलीवुड' की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications