Bigg Boss 16: कंटेस्टेंट्स से पंगा लेने आ रही हैं राजस्थान की गोरी नागोरी, मेकर्स ने कंफर्म किया नाम

बिग बॉस 16 के मेकर्स ने एक नए कंटस्टेंट का नाम जारी किया है। ये कंटस्टेंट कोई और नहीं, बल्कि राजस्थान की मशहूर डांसर गोरी नागोरी है।

मुंबई, 27 सितंबर: 'बिग-बॉस 16' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने इस बार शो को बेहद ही शानदार बनाया है। इस बार एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है। प्रोमो ने पहले ही फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। वहीं शो में आने वाले कंटस्टेंट की लिस्ट ने अलग ही एक्साइटमेंट बना दी है। अब शो के मेकर्स ने एक नए कंटस्टेंट का नाम जारी किया है। ये कंटस्टेंट कोई और नहीं, बल्कि राजस्थान की मशहूर डांसर गोरी नागोरी है।

बिग-बॉस में दिखेंगी गोरी

बिग-बॉस में दिखेंगी गोरी

शो के करीबी सूत्रों ने बताया कि काफी समय से गोरी नागोरी से बातचीत चल रही थी लेकिन अब उनके शो में आने की पुष्टि हो चुकी है। वे बतौर कंटस्टेंट बिग बॉस 16 में नजर आएंगी।

जबरदस्त है फैन फॉलोइंग

जबरदस्त है फैन फॉलोइंग

सपना चौधरी के बाद गोरी नागोरी बिग बॉस में शामिल होने वाली हरियाणा की दूसरी डांसर बन जाएंगी। गोरी लोकप्रिय डांसर्स में से एक हैं। उनके डांस स्टेप लाखों लोगों का दिल जीत लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

एक्साइटेड हैं फैंस

एक्साइटेड हैं फैंस

गोरी नागोरी के अलावा कुछ और भी फेमस नाम इस शो में हिस्सा लेने वाले हैं। इनमे साजिद खान, सुंबुल तौकीर, निमृत कौर अहलूवालिया, गौतम विज, टीना दत्ता, शिव ठाकरे समेत कई कंटस्टेंट नजर आने वाले हैं।

सबकी चहेती इमली लेंगी हिस्सा

कलर्स टीवी ने शो का जो प्रोमो शेयर किया है, उसमें एक्टर्स के चेहरे तो नहीं देखे जा सकते लेकिन फैंस अपने पसंदीदा एक्टर्स को पहचान जरूर सकते हैं। एक वीडियो में इमली बन सबको एंटरटेन करने वाली सुंबुल तौकीर नजर आ रही हैं।

छोटी सरदारनी लेंगी एंट्री

सुंबुल के अलावा छोटी सरदारनी फेम निम्रत कौर का प्रोमो भी बड़ा दिलचस्प है। निम्रत को बिग बॉस पूछ रहे हैं कि आप कोई आर्ग्यूमेंट नहीं हारतीं। उनका सवाल सुनकर निम्रत ने कहा कि हिंदुस्तान की बहू होने के साथ मैं लॉयर भी हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+