18 साल से कम उम्र के आशिक नहीं देख पाएंगे सोनम बाजवा और हर्षवर्धन की 'दीवानियत', वजह आई सामने
Ek Deewane Ki Deewaniat Censor Certificate: हर साल दिवाली जैसे बड़े त्योहार के मौके पर फिल्म निर्माता ऐसी कहानियां दर्शकों के सामने लाते हैं, जो पूरे परिवार के साथ मिलकर देखी जा सकें। बीते दो दशकों से यह परंपरा रही है कि त्योहार के सीजन में पारिवारिक और भावनात्मक फिल्मों को प्राथमिकता दी जाती है।
इस साल यह ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने इस परंपरा को तोड़ते हुए त्योहार के मौके पर एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होने का साहसिक निर्णय लिया है। यह फिल्म 21 अक्टूबर, दिवाली वीकेंड पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सेंसर बोर्ड ने दिए 6 कट, फिर दी 'ए' रेटिंग
सेंसर बोर्ड ने फिल्म की समीक्षा के बाद इसमें 6 सीन हटाने या संशोधित करने की सिफारिश की थी। इन जरूरी बदलावों के बाद ही फिल्म को 'A' (एडल्ट) सर्टिफिकेट दिया गया, जिससे इसे केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के दर्शक ही देख सकते हैं। उसी दिन रिलीज हो रही है आयुष्मान खुराना और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'थामा', जिसे यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फैमिली एंटरटेनर है, जो सभी उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त है। ऐसे में पारिवारिक दर्शक 'थामा' को प्राथमिकता दे सकते हैं।
क्या 'ए' सर्टिफिकेट से नुकसान होगा?
हालांकि, केवल एडल्ट सर्टिफिकेट मिलने से 'एक दीवाने की दीवानियत' की कमाई पर असर पड़ेगा, यह तय नहीं है। इससे पहले भी 'एनिमल' और 'कुली' जैसी फिल्मों ने ए सर्टिफिकेट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी फिल्मों का अपना अलग दर्शक वर्ग होता है, जो कंटेंट को प्राथमिकता देता है।
यही दर्शक सिनेमाघरों तक फिल्म देखने जरूर पहुंचते हैं, जिससे फिल्म को सफलता मिल सकती है। इसकी वजह ये भी है कि हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम बीते दिनों सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई थी। जिसका क्रेज अभी भी लोगों के बीच है। ऐसे में इस फिल्म को भी सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि दोनों ही बड़ी फिल्म हैं।












Click it and Unblock the Notifications