Harshil Kalia Death: 30 साल की मशहूर अभिनेत्री की खौफनाक हादसे में मौत! डिवाइडर से टकराकर उड़े कार के परखच्चे
Harshil Kalia Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। राजस्थानी मॉडल और फेमस एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे ने इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
जयपुर में हुआ खौफनाक एक्सीडेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये भयानक हादसा जयपुर के शिप्रा पथ रोड पर गत 24 मार्च 2026 (मंगलवार) देर रात हुआ था। बताया जा रहा है कि हर्षिल अपनी कार से घर लौट रही थीं, तभी अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।

तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
इसके बाद कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद कार पूरी तरह बेकाबू हो गई और पलट गई थी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए गाड़ी को सीधा किया और हर्षिल कालिया को बाहर निकाला लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के तुरंत बाद हर्षिल कालिया को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट में सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से एक्ट्रेस की जान चली गई है।
मॉडलिंग और एक्टिंग में बना रही थीं पहचान
हर्षिल कालिया ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी। वह वेब सीरीज क्राइम नेक्स्ट डोर में नजर आ चुकी थीं। कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज में भी उन्होंने जबरदस्त काम किया था। मॉडलिंग और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी
इंडस्ट्री में शोक की लहर, फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
हर्षिल कालिया के अचानक निधन से उनके परिवार के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस और करीबी लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications