Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम
Harry Potter Web Series Teaser: फैंटेसी की दुनिया का सबसे चर्चित किरदार हैरी पॉटर एक बार फिर स्क्रीन पर लौटने के लिए तैयार है। ब्रिटिश लेखिका जे.के.रोलिंग की मशहूर बुक सीरीज हैरी पॉटर पर आधारित नई वेब सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
HBO लेकर आ रहा है नई जादुई दुनिया
8 सुपरहिट फिल्मों के बाद अब Warner Bros. Pictures की आइकॉनिक फ्रेंचाइजी हैरी पॉटर को OTT पर नए अंदाज में पेश किया जा रहा है। ये वेब सीरीज HBO द्वारा बनाई जा रही है और हर सीजन एक-एक किताब पर आधारित होगा।

पहला सीजन होगा- Harry Potter and the Philosopher's Stone
रिलीज डेट: क्रिसमस 2026 (वर्ल्डवाइड)
कहानी: हॉगवर्ट्स में हैरी का पहला साल
वेब सीरीज की कहानी वही क्लासिक शुरुआत दोहराती है- हैरी को उसके चाचा-चाची द्वारा परेशान किया जाना, अचानक हॉगवर्ट्स से एडमिशन लेटर मिलना, रूबियस हैग्रिड से मुलाकात, प्लेटफॉर्म 9¾ की जादुई दुनिया में एंट्री। इसके बाद हैरी की दोस्ती, हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीजली के साथ होती है। पूरी कहानी दर्शकों को एक बार फिर नॉस्टैल्जिया की दुनिया में ले जाती है।
हैरी पॉटर बेव सीरीज की नई कास्ट और नया अंदाज
इस बार वेब सीरीज में पूरी तरह नई कास्ट नजर आएगी-
डोमिनिक मैकलाफलिन- हैरी पॉटर
अराबेला स्टैंटन- हर्माइनी ग्रेंजर
अलास्टेयर स्टाउट- रॉन वीजली
जॉन लिथगो- एल्बस डंबलडोर
निक फ्रॉस्ट- हैग्रिड
जेनेट मैकटीयर- मिनर्वा मैकगोनागल
पापा एस्सीडू- सेवरस स्नेप
कास्टिंग पर विवाद, एक्टर को मिली धमकियां
-वेब सीरीज के टीजर के बाद जहां कुछ फैंस बेहद खुश हैं, वहीं कुछ ने इसकी कास्टिंग को लेकर नाराजगी भी जताई है। खासतौर पर सेवरस स्नेप के रोल को लेकर बहस छिड़ी हुई है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस किरदार को निभा रहे पापा एस्सीडू को सोशल मीडिया पर धमकियां तक मिल चुकी हैं, जिस पर उन्होंने चिंता भी जताई है।
भव्य सेट्स ने जीता दिल
हालांकि वेब सीरीज के विजुअल्स और सेट डिजाइन की खूब तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि सेट्स पहले से ज्यादा ग्रैंड और डिटेल्ड हैं। पूरी दुनिया एक नए लेकिन परिचित अनुभव जैसी लग रही है।
कहां और कब देख सकेंगे हैरी पॉटर वेब सीरीज?
ओटीटी प्लेटफॉर्म: HBO
भारत में संभावित स्ट्रीमिंग: जियोस्टार (JioHotstar)
रिलीज डेट: क्रिसमस 2026
रीमेक नहीं जादुई दुनिया का नया विस्तार
हैरी पॉटर वेब सीरीज सिर्फ एक रीमेक नहीं बल्कि जादुई दुनिया का नया विस्तार है, जो पुराने फैंस को नॉस्टैल्जिया देगा और नई पीढ़ी को हैरी पॉटर की दुनिया से जोड़ देगा।












Click it and Unblock the Notifications