हार्दिक पांड्या की Ex वाइफ नताशा स्टेनकोविक की 'ऐसी' फोटोज मिनटों में हुईं वायरल, इंटरनेट पर मची सनसनी
Natasa Stankovic Viral Photos: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ और मॉडल-एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नताशा ने अपने अबू धाबी ट्रिप की लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो इंटरनेट का पारा हाई कर रही हैं।
नताशा की फोटोज ने इंटरनेट पर बरपाया कहर
इन तस्वीरों में नताशा स्टेनकोविक का ग्लैमरस अंदाज देख लोग उनके दीवाने हो गए हैं। नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अबू धाबी के रेगिस्तान से कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। वाइट कलर के क्रॉप टॉप और प्लाजो पैंट्स में वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

रेगिस्तान में वाइट आउटफिट में बिखेरा जलवा
-मिनिमल एक्सेसरीज और सॉफ्ट मेकअप के साथ नताशा स्टेनकोविक का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेत पर लेटी हुई नताशा की एक तस्वीर तो सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुकी है।
-फैंस नताशा के टोंड फिगर और कातिलाना एक्सप्रेशंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ ही मिनटों में उनकी पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बारिश होने लगी है।
फैशन और स्टाइल की दीवानी नताशा स्टेनकोविक
-आपको बता दें कि नताशा स्टेनकोविक अक्सर अपने फैशन सेंस और बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने अंदाज से इंटरनेट पर कहर बरपा दिया है। उनके फैंस उनकी नई तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं और हर पोस्ट पर प्यार लुटाते हैं।
-भले ही नताशा स्टेनकोविक ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन उन्होंने मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। आज वह सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर फेस हैं और कई फैशन ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं।
ट्रोलिंग के बाद भी आत्मविश्वास से जी रही हैं जिंदगी
बीते दिनों नताशा स्टेनकोविक अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही थीं। हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था लेकिन उन्होंने हर नेगेटिविटी को पीछे छोड़ दिया है। अब नताशा एक सिंगल मदर के रूप में अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं और अपनी जिंदगी को पॉजिटिव तरीके से आगे बढ़ा रही हैं।
हार्दिक पांड्या ने किया मूव ऑन
वहीं भारतीय क्रिकेटर और नताशा स्टेनकोविक के एक्स हसबैंड हार्दिक पांड्या भी हाल के दिनों में अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। नताशा से अलग होने के बाद पहले उनका नाम जैस्मिन वालिया के साथ जोड़ा गया था और अब उनके नए रिलेशनशिप को लेकर फिर से चर्चा गर्म हो गई है।
कौन हैं हार्दिक पांड्या की नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा?
-इस बार हार्दिक पांड्या का नाम एक्ट्रेस और फिटनेस मॉडल माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की नजदीकियों को लेकर फैंस काफी बातें कर रहे हैं। 24 साल की माहिका शर्मा एक एक्ट्रेस, मॉडल और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर झलकती उनकी लग्जरी और फिटनेस लाइफस्टाइल ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर बना दिया है।
-माहिका शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वह अक्सर फैशन, ट्रैवल और फिटनेस से जुड़े वीडियोज शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। उनकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस के चलते अब वह न सिर्फ मॉडलिंग इंडस्ट्री बल्कि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में भी अपनी पहचान बना रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications