फिल्मों के अलावा साइड बिजनेस से भी Sunny Deol की होती है तगड़ी कमाई, जानिए एक्टर के पास है कितनी दौलत?
Sunny Deol Net Worth: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज यानी 19 अक्टूबर को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस मशहूर अभिनेता ने अभी तक शोहरत के साथ-साथ खूब दौलत भी कमाई। ऐसे में सनी देओल के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं कि उनकी कुल कितनी नेटवर्थ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल की कुल 130 करोड़ रुपये नेटवर्थ है। वह हर फिल्म के लिए लगभग 10-15 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा हर ऐड के लिए भी 2 से 3 करोड़ चार्ज करते हैं। सनी देओल की हर महीने की कमाई 1 करोड़ है और इस हिसाब से वह साल 12 करोड़ के आसपास कमाते हैं।

इसके अलावा देओल्स परिवार का अपना प्रोडक्शन हाउस विजयता फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड है। जिससे फिल्म बेताब, घायल, बरसात बनाई है। इससे भी एक्टर ने अच्छी खासी मोटी कमाई की। इसके अलावा एक्टर ने रेस्टरां और खाद्य उद्योग में भी कदम रखा है। साथ ही मुंबई में सनी देओल का आलीशान घर भी है जिसकी कीमत 6 करोड़ हैं। देश ही नहीं इंग्लैंड में भी उनके पास रियल एस्टेट प्रॉपर्टी है।
इसके अलावा सनी देओल के लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। एक्टर के पास Range Rover, एक Porsche और एक Audi A8 जैसी महंगी गाड़ियां हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो गदर 2 की सफलता के बाद एक्टर को कई सारे प्रोजेक्ट्स मिले हैं। सनी देओल ने कई फिल्में साइन की जिसकी वह जल्द ही घोषणा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications