Happy Birthday Shweta Tiwari: 'प्रेरणा' से अपराजिता तक........'टूटे दिल वाली Top Actress'

Happy Birthday Shweta Tiwari: आज टीवी जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक श्वेता तिवारी का जन्मदिन है। भले ही वो आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हों लेकिन अपनी काया से वो आज भी 20 साल की युवतियों पर भारी हैं। अदा , शोख, सुंदरता और बेहतरीन एक्टिंग की कंपलीट पैकेज श्वेता तिवारी को देखकर कोई नहीं कहेगा कि वो दो बच्चों की मम्मी हैं। एकता कपूर के सुपर हिट शो ' कसौटी जिंदगी की' प्रेरणा बनकर उन्होंने ना लोगों का दिल चुराया बल्कि उन्होंने एक भारतीय, पारंपरिक, संस्कारी लेकिन आत्मविश्वासी महिला की नई छवि को भी पेश किया।

प्रेरणा बनी लोगों के लिए प्रेरणा

प्रेरणा बनी लोगों के लिए प्रेरणा

21 साल पहले आए इस शो की यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। श्वेता तिवारी ने इसके बाद कई शोज में काम किया लेकिन लोग उनका प्रेरणा रूप भूल नहीं पाए। एक बार फिर से श्वेता ने टीवी के डेलीसोप की दुनिया 'मैं हूं अपराजिता' शो से वापसी की है। शो में वो एक ऐसी तीन बच्चियों की मां का रोल प्ले कर रही हैं, जिसे कि 15 साल पहले उसके पति ने दूसरी पत्नी के लिए छोड़ दिया था। शो को प्रारंभिक रूप में अच्छा रिस्पांस मिला है।

'मैं हूं अपराजिता' शो से वापसी

'मैं हूं अपराजिता' शो से वापसी

श्वेता ने प्रेरणा के रोल में एक ऐसी मां का रोल निभाया था, जो पहले समाज की परवाह ना करते हुए बिन ब्याही मां बनती है क्योंकि वो अपने प्यार को गलत नहीं मानती है और उसके बाद वो अपनी बेटी की शानदार परवरिश करती है। चाहे जितनी भी परेशानी आए, वो ना तो हार मानती है और ना ही झुकती है। कुछ इसी तरह का रोल उनका 'अपराजिता' में भी है, जिसमें अपराजिता अपने पति के दर्द के कारण ना तो टूटती है और ना ही झुकती है, बल्कि तीन बेटियों की अच्छे से परवरिश कर रही है।

रीयल जिंदगी भी कुछ-कुछ ऐसी ही ...

रीयल जिंदगी भी कुछ-कुछ ऐसी ही ...

श्वेता की एक्टिंग दिल छू लेने वाली है। अगर गौर से देखा जाए तो श्वेता तिवारी की रीयल जिंदगी भी कुछ-कुछ ऐसी ही है। उन्होंने दो बार शादी की औऱ दोनों ही बार उन्हें दुख मिला। पहली शादी उन्होंने अपने बाली उम्र के प्यार के चलते एक्टर राजा चौधरी से की थी, जिसका खामियाजा उन्हें तलाक के रूप में भुगतना पड़ा, इस शादी से उनकी बेटी पलक है, जिसकी परवरिश उन्होंने अकेले की है।

इस शादी ने भी केवल दर्द दिया...

इस शादी ने भी केवल दर्द दिया...

तो वहीं श्वेता ने दूसरी शादी एक्टर अभिनव कोहली से हुई, उन्हें लगा था कि शायद अब उन्हें वो सबकुछ मिल जाएगा, जिसकी उन्हें दरकार की थी। लेकिन इस शादी ने भी उन्हें केवल दर्द दिया और ये रिश्ता भी टूट गया। इस शादी से श्वेता को एक बेटा रेयांश कोहली है।

कहीं ना कहीं शायद ये उनकी ही कहानी...

कहीं ना कहीं शायद ये उनकी ही कहानी...

इसलिए जब अपराजिता का पहला एपीसोड ऑनएयर हुआ तो उनके फैंस उन्हें देखकर काफी भावुक हो गए। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर यहां तक लिख दिया कि 'प्रेरणा' से 'अपराजिता' तक श्वेता तिवारी का कमाल शायद पर्दे पर इसलिए ही है क्योंकि कहीं ना कहीं शायद ये उनकी ही कहानी है।

'प्रेरणा' से 'अपराजिता' तक...

'प्रेरणा' से 'अपराजिता' तक...

फिलहाल शो को काफी सकारात्मक कमेंट मिले हैं, अब ये आगे कहां तक पहुंचता है, ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं श्वेता तिवारी की एक्टिंग ने एक बार फिर से लोगों के दिलों को छू लिया है।

टीवी की इस खूबसूरत अदाकारा को वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं देता है।

Happy Birthday Shweta Tiwari

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+