राजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं राम चरण, एयरलाइन के हैं मालिक, कुल नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण ने फिल्म आरआआर से फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। राम चरण की नेटवर्थ की बात करें तो बॉलीवुड के कई कलाकार भी उनसे पीछे हैं।

Ram Charan Birthday: साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम कोनिडेला राम चरण तेजा जिन्हें प्यार से लोग राम चरण कहते हैं वह आज यानी 27 मार्च 2023 को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैसे तो ज्यादातर फैंस बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफस्टाइल को जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। लेकिन अब साउथ सिनेमा के कई कलाकार भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। राम चरण का नाम भी उन एक्टर्स में शामिल होता है जो एक फिल्म के लिए महंगी फीस लेते हैँ। इतना ही नहीं वह लग्जरी गाड़ियों के भी काफी शौकीन है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं राम चरण की कुल नेटवर्थ के बारे में।

राम चरण का नेटवर्थ
राम चरण हैदराबाद के सबसे अमीर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वह फेमस तेलुगु ऐक्टर चिरंजीवी के बेटे हैं। एक्टर अपने परिवार के साथ हैदराबाद के सबसे महंगे घर में रहते हैं जिसकी कीमत 30 करोड़ या उससे ज्यादा की है। इसके अलावा, राम चरण मुंबई के एक आलीशान घर के भी मालिक हैं। रिपोर्ट के अनुसार राम चरण की कुल नेट वर्थ 1300 करोड़ रुपये की है।

एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं मोटी रकम
अगर राम चरण की पूरे साल की कमाई की बात करें तो हीने की इनकम 3 करोड़ से ज्यादा है और सालाना कमाई साल की 30 करोड़ से भी ज्यादा है। राम चरण एक फिल्म के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करते हैं। हाल ही में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म आरआरआर के लिए उन्होंने 45 करोड़ चार्ज की थी।

राम चरण हैं एयरलाइन्स के चैयरमैन
राम चरण एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं। उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है इसके अलावा त्रूजेट एयरलाइन्स के चैयरमैन है। जिसमें उन्होंने 127 करोड़ रुपये इनवेस्ट किए थे। साथ ही वह हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब के भी मालिक हैं।

लग्जरी लाइफ जीते हैं एक्टर
आपको बता दें कि राम चरण को लग्जरी गाड़ियों का भी शौंक है। उनके पास 5.8 करोड़ की एस्टन मार्टिन, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, मर्सिडीज बेंज एस क्लास और रेंज रोवर वोग कई लग्जरी गाड़ियां हैं। इन सभी गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा राम चरण को महंगी घड़ियों का भी शौंक है। उनके पास 30 घड़ियों का कलेक्शन है।

इस फिल्म से हुई एक्टिंग करियर की शुरूआत
राम चरण ने साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। एक्टर को अपनी पहली फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। हाल ही में उन्हें फिल्म आरआरआर में देखा गया जिसके गाने नाटू-नाटू के लिए पूरी टीम को ऑस्कर से सम्मानित किया गया। राम चरण ने अब तक एक ही बॉलीवुड फिल्म की है जो कि 'जंजीर' थी और ये बुरी तरह फ्लॉप रही। खबर है कि अब वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म भारत में दिखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications