करोड़ों के मालिक हैं Kartik Aaryan, इस शख्स को देना पड़ता है सारा हिसाब, खर्च करने पर पड़ती है डांट

Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन उन सितारों में शुमार हैं जिन्होंने बहुत कम वक्त में इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया। आज यानि 22 नवंबर को वह पूरे 33 साल के हो चुके हैं। एक्टर की 40 करोड़ नेटवर्थ है। लेकिन इन सबके बावजूद उनका सारा हिसाब-किताब का ख्याल वह खुद नहीं बल्कि कोई और शख्स रखता है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा को छोड़कर ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई हैं। फिर चाहे वह सत्यप्रेम की कथा हो या फिर भूल-भुलैया 2 दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। लेकिन करोड़ों कमाने वाले बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार कार्तिक आर्यन एक पैसा भी खर्च करने के लिए सोचना पड़ता है। एक्टर को एक शख्स की परमिशन लेनी पड़ती है तभी वह कुछ खरीद पाते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये शख्स कौन है।

Kartik Aaryan

बता दें कि, ये और कोई नहीं बल्कि कार्तिक की मां है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। एक्टर ने कहा था कि, 'मुझे आजतक नहीं मालूम कि कितने बैंक में मेरा खाता है और उसमें कितने पैसे जमा हो रखे हैं। क्योंकि मेरा सारा बैंक बैलेंस मेरी मां संभालती हैं।'

कार्तिक ने आगे एक किस्सा साझा किया और कहा कि, मैं जैसे छोटे में पॉकेटमनी लेता था वैसा ही आज भी चलता है। मैं अगर रेस्टोरेंट में भी खाना खा लूं तो इसका मैसेज मेरी मां तक जाता है और उसके बाद वह मुझे मैसेज करती हैं कि तुम तो डाइट पर थे फिर क्यों बाहर का खा रहे हो।

कार्तिक आर्यन ने आगे कहा कि, 'मैं एक बार अपने बर्थडे पर नई कार लेने का प्लान कर रहा था लेकिन मेरी मां ने लेने से मना कर दिया। कभी कभी मुझे गुस्सा भी आ जाता है कि मां मुझे किसी भी चीज में कुछ भी खरीदने की इजाजत नहीं देतीं।' हालांकि इन सबके बावजूद एक्टर को अपनी मां पर गर्व है।

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आईं थी। अब जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं। जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/happy-birthday-kartik-aaryan-know-about-his-net-worth-and-car-collection-849679.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+