Kartik Aaryan Net Worth: 12 साल में बॉलीवुड के 'शहजादा' ने बना ली इतनी संपत्ति, खरीदी करोड़ों की लग्जरी कारें
Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। उन्होंने एक छोटे से शहर से मुंबई आकर अपने बल पर एक्टर बनने का सपना पूरा किया। एक्टर अपनी कड़ी मेहनत के बाद आज इस मुकाम पर है कि उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। आज यानि 22 नवंबर को कार्तिक आर्यन अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं ऐसे में सुपरस्टार कितने करोड़ के मालिक हैं।
कार्तिक ने अपने 12 साल के करियर में बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें 'धमाका', पति पत्नी और वो, लुका-छुपी, प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी और पिछले साल रिलीज हुई भूल भुलैया 2। इन फिल्मों में कार्तिक ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

वहीं अगर कार्तिक एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। लेकिन फिल्म भूल भुलैया 2 के लिए उन्होंने अपनी फीस बढ़ा ली थी। इसके अलावा एक्टर ब्रांड प्रमोशन से अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है।
जानकारी के मुताबिक, कार्तिक आर्यन मुंबई के जिस अपार्टमेंट में रहते हैं उसमें वह अपने करियर के शुरूआती दिनों में किराए में रहते हैं। जिसे उन्होंने 1.60 करोड़ रुपये में साल 2019 में खरीद लिया था। इसके अलावा पिछले साल एक्टर ने भूल-भुलैया 2 की सफलता के बाद जुहू में 1594 स्कावयर फुट का अपार्टमेंट 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।
इसके अलावा कार्तिक आर्यन को महंगी गाड़ियों का शौंक है। उनके पास एक से एक महंगी कारें हैं। एक्टर के कार कलेक्शन की बात करें तो, उनके पास McLaren GT है जिसकी कीमत 3.72 करोड़ रुपये है। इसके अलावा Lamborghini Urus Capsule कार एक्टर ने साल 2021 में खरीदी थी इसकी कीमत 3.45 करोड़ रुपये है। इन महंगी गाड़ियों के अलावा कार्तिक के पास ROYAL ENFIELD CLASSIC भी है जिसकी कीमत 1.6 लाख रुपये बताई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications