Johnny Lever Birthday: कभी सड़क पर बेचे पान, आज करोड़ों में खेलते हैं जॉनी लीवर, कुल संपत्ति जानकर होगी हैरानी

कभी पाई-पाई को मोहताज जॉनी लीवर आज करोड़ों के मालिक हैं। जॉनी लीवर की संपत्ति जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। कॉमेडियन आज 277 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

मुंबई, 13 अगस्त: बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन जॉनी लीवर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। 80 के दशक के जॉनी का जलवा फैंस के बीच बरकरार है। जॉनी लीवर ने आज जो मुकाम हासिल किया है, वहां तक पहुंचना इतना भी आसान नहीं था। कॉमेडियन ने बहुत मेहनत और लगन के साथ करियर की इन बुलंदियों को छुआ है। कभी पाई-पाई को मोहताज जॉनी लीवर आज करोड़ों के मालिक हैं। जॉनी लीवर की संपत्ति जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

इतनी आसान नहीं थी ये मंजिल

इतनी आसान नहीं थी ये मंजिल

जॉनी लीवर की कॉमेडी के लोग बेहद पहले से ही दीवाने हैं। कॉमेडियन की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि इस मुकाम को हासिल करने में उन्होंने कितनी मेहनत की है।

कभी पान बेचने का किया काम

कभी पान बेचने का किया काम

बताते चलें कि फिल्मों में आने से पहले जॉनी लीवर पान बेचने तक का काम कर चुके हैं। कभी एक दिन में 5 रुपये कमाने वाले जॉनी परिवार की आर्थिक तंगी के कारण सिर्फ सातवीं कक्षा तक पढ़े हैं। लेकिन लगातार मेहनत कर वे आज जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है।

करोड़ों के मालिक हैं जॉनी

करोड़ों के मालिक हैं जॉनी

कैकनॉलेज की एक रिपोर्ट के मुताबिक जॉनी लीवर करोड़ो में खेलते हैं। आंकड़ों के मुताबिक जॉनी लीवर के पास कुल करीब 30 मिलियन डॉलर यानी लगभग 277 करोड़ की संपत्ति है।

कैसे जोड़ा इतना पैसा?

कैसे जोड़ा इतना पैसा?

जॉनी लीवर ने इतनी संपत्ति फिल्मों से ही जोड़ी है। वे फिल्मों के अलावा स्टेज शो भी करते हैं। इतना ही नहीं, जॉनी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन और मिमिक्री आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

सालाना इनकम कितनी?

सालाना इनकम कितनी?

कॉमेडियन की सालाना इनकम तकरीबन 12 करोड़ के आसपास है। वहीं जॉनी के घर की बात करें, तो कॉमेडियन अंधेरी पश्चिम मुंबई के लोखंडवाला में एक बहुत बड़े तीन बीएचके के अपार्टमेंट में रहते हैं। इसके अलावा मुंबई में ही उनके कुछ और फ्लैट के साथ एक खूबसूरत विला भी है।

शानदार गाड़ियों का है कलेक्शन

शानदार गाड़ियों का है कलेक्शन

जॉनी लीवर को गाड़ियों का भी काफी शौक है। कॉमेडियन के पास ऑडी Q7, हॉन्डा अकॉर्ड और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी महंगी गाड़ियां मौजूद हैं।

1984 में की शादी

1984 में की शादी

जॉनी लीवर की पर्सनल जिंदगी के बारे में बात की जाए, तो उन्होंने साल 1984 में सुजाता से शादी की थी। कॉमेडियन के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। दोनों ही बच्चे पिता के ही नक्शे कदमों पर चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+