Hansika Motwani Caste: क्या है हंसिका मोटवानी की जाति-धर्म? शादी के 4 साल बाद सोहेल से क्यों ले रहीं तलाक?
Hansika Motwani Caste: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में अपनी चुलबुली एक्टिंग और खूबसूरती के लिए मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) का रिश्ता टूट गया है।
हंसिका मोटवानी पति सोहेल कथूरिया से ले रहीं तलाक
बताया जा रहा है कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने शादी के करीब चार साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। खबरों के अनुसार मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट ने कपल की तलाक याचिका को मंजूरी दे दी है। हालांकि इस मामले में अभी तक हंसिका या सोहेल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोहेल ने पेरिस में हंसिका को किया था प्रपोज
आपको बता दें कि एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। शादी से पहले सोहेल ने पेरिस में बेहद रोमांटिक अंदाज में हंसिका को प्रपोज किया था।
साल 2022 में हुई थी हंसिका की शादी
-इसके बाद दिसंबर 2022 में हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने Mundota Fort and Palace में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। ये शादी काफी चर्चा में रही थी और इसकी कई झलकियां बाद में एक वेब सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई गई थीं।
-कपल की शादी और उससे जुड़ी तैयारियों को वेब सीरीज 'Hansika Love Shaadi Drama' में भी दिखाया गया था। इस सीरीज में उनकी लव स्टोरी से लेकर शादी के हर खास पल को दर्शकों के सामने पेश किया गया था।
-शादी के वक्त हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे थे और फैंस ने उन्हें खूब बधाइयां दी थीं लेकिन अब दोनों के अलग होने की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। लोग गूगल पर कपल के बारे में कई तरह की बातें सर्च करते नजर आ रहे हैं।
क्या है हंसिका मोटवानी की जाति और धर्म?
-हंसिका मोटवानी एक सिंधी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 9 अगस्त 1991 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक सिंधी भाषी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रदीप मोटवानी और मां का नाम मोना मोटवानी है।
-मोटवानी (Motwani) सिंधी हिंदू समुदाय का एक प्रमुख उपनाम है, जो ऐतिहासिक रूप से सिंधु नदी के किनारे रहने वाले व्यापारियों से संबंधित है। ये नाम 'मोती' (Moti-रत्न) और 'वानी' (Wani-व्यापारी) से बना है, जो पारंपरिक रूप से मोती के व्यापार में लगे परिवारों को दर्शाता है। ये उपनाम भारत, अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में पाया जाता है। ऐसे में हंसिका मोटवानी हिंदू धर्म का ही पालन करती हैं।
क्या है हंसिका के पूर्व पति सोहेल कथूरिया की जाति?
हंसिका ने सोहेल कथूरिया से शादी की थी। कथूरिया (Kathuria) मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा क्षेत्र के खत्री समुदाय से संबंधित एक उपनाम (Surname) और गोत्र है। ऐतिहासिक रूप से खत्री समुदाय व्यापार, वाणिज्य और प्रशासन से जुड़ा रहा है। ये लोग भारत के विभिन्न राज्यों में बसे हुए हैं और आधुनिक समय में व्यवसाय, कानून, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
क्यों हुआ हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का तलाक?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हंसिका मोटवानी के वकील अदनान शेख का कहना है कि एक्ट्रेस और उनके पति सोहेल कथूरिया के बीच समय के साथ तालमेल की कमी बढ़ने लगी थी। साथ ही दोनों के करियर और काम में बिजी रहने के कारण उनके बीच दूरी बढ़ती चली गई। यही वजह मानी जा रही है कि आखिरकार उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।
सोहेल की पहली शादी से जुड़ा रहा विवाद
-आपको बता दें कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का रिश्ता शुरू से ही विवादों में रहा था। दरअसल सोहेल कथूरिया की ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी रिंकी बजाज थीं जो कभी हंसिका की करीबी दोस्त भी थीं।
-जब हंसिका और सोहेल की शादी की खबर सामने आई थी, तब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पर अपनी दोस्त का घर तोड़ने के आरोप भी लगे थे। हालांकि हंसिका ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।
सोशल मीडिया से भी मिल रहे थे अलगाव के संकेत
बीते कुछ समय से फैंस ने भी नोटिस किया था कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कूरिया सोशल मीडिया पर साथ में कम नजर आ रहे थे। दोनों की नई तस्वीरें भी कम शेयर की जा रही थीं, जिससे उनके रिश्ते में दूरी की अटकलें तेज हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications