बैन होते ही हानिया आमिर ने PM मोदी से कर दी ऐसी मांग, PAK सेना को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा
Hania Aamir To PM Narendra Modi: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और उनके भारतीय फैंस इस समय काफी दुखी हो गए हैं। दरअसल भारत में हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया है। ऐसे में एक्ट्रेस के इंडियन फैंस काफी शॉक्ड हो गए हैं।
हानिया आमिर के भारतीय फैंस को लगा झटका
आपको बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की फैन फॉलोइंग भारत में भी काफी ज्यादा है। वहीं भारत के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह भी हानिया आमिर के बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों को कई मौकों पर एकसाथ देखा गया है।

भारत के इंस्टाग्राम पर बैन हुईं हानिया आमिर
वहीं, अब हानिया आमिर ने भी भारतीय इंस्टाग्राम पर बैन होने को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने एक्स हैंडल से एक नोट शेयर किया है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास अपील की है।
हानिया आमिर ने इंस्टाग्राम पर बैन होने पर तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने एक्स हैंडल पर शेयर किए गए नोट में लिखा है कि पहलगाम आतंकी हमले का जिम्मेदार कौन था? एक्ट्रेस ने लिखा है- कश्मीर में सिर्फ जनरल आसिम मुनीर की हरकतों की वजह से, भारत में पूरी पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर बैन लगा दिया गया है और यहां तक कि सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
हानिया आमिर ने पीएम मोदी से की ऐसी गुजारिश
-हानिया आमिर ने अपने इस नोट में आगे लिखा है- मैं भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से बेहद रिस्पेक्ट के साथ रिक्वेस्ट करती हूं कि हम, पाकिस्तान के आम लोगों ने, भारत के साथ कुछ भी गलत नहीं किया है। पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तानी सेना और इस्लामी आतंकवादियों का हाथ है।
-एक्ट्रेस ने लिखा है- आप आम पाकिस्तानियों को इसकी सजा क्यों दे रहे हैं? प्लीज पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन लें, निर्दोष नागरिकों के खिलाफ नहीं। हानिया आमिर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
बादशाह और हानिया आमिर
जानकारी के अनुसार दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को खूब इज्जत दी थी। वहीं, हानिया आमिर और बादशाह की नजदीकियों के चर्चे तो दोनों मुल्कों में हैं। विदेशों में जिस तरह से दोनों टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, उसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बादशाह और हानिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
हानिया आमिर को हुआ करोड़ों का नुकसान
-हानिया आमिर एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदारजी 3' में काम कर रही थीं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि पहलगाम हमले के बाद इस फिल्म को भी बैन किया जा सकता है। इसके अलावा हानिया आमिर के कई और प्रोजेक्ट्स पर बैन लग सकता है। ऐसे में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को अब करोड़ों का नुकसान हो गया है।
-वहीं बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ हानिया आमिर का फोटोशूट भी चर्चा में रहा था। उन्होंने कई इंडियन एक्टर्स के साथ अप दोस्ती की झलक सोशल मीडिया पर लोगों को दिखाई है। सिर्फ इतना ही नहीं हानिया आमिर बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए रील्स भी बनाती रहती थीं और इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications