तारक मेहता...के 'सोढ़ी' की होने वाली थी शादी? परिवार वालों ने बताई सच्चाई, कहा- 'उनकी शादी को लेकर हमें...'

Gurucharan Singh Missing: मशहूर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी बनकर फैंस का दिल जीतने वाले गुरुचरण सिंह लगभग 1 हफ्ते से लापता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 अप्रैल की रात एक्टर अपने घर से अचानक गायब हो गए थे। इस बीच खबर आ रही है कि उनकी शादी होने वाली थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण सिंह की शादी होने वाली थी और उन पर काफी कर्जा भी था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि इसी वजह से एक्टर अचानक यूं लापता हो गए। हालांकि जब इस बारे में उनके परिवार वालों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक्टर की शादी के प्लान से वह अंजान थे।

gurucharan singh

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण सिंह के परिवार वालों से जब पूछा गया कि क्या उनकी शादी होने वाली थी? तो उन्होंने बताया कि इस बारे में एक्टर ने उन्हें कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि, हम नहीं जानते कि वह शादी करने वाले थे या नहीं, पता नहीं ये खबरें कहां से आ रही हैं। परिवार वालों ने बताया कि इस वक्त उनके पिता बिल्कुल भी बात करने की स्थिति में नहीं हैं और अब तक एक्टर को लेकर उनके पास कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कहा जा रहा है कि गुरुचरण सिंह लंबे समय से आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे। हालांकि परिवार वालों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस खबर की पुष्टि नहीं की। बता दें कि, अभी तक गुरुचरण सिंह अपने घर नहीं लौटे हैं। वहीं जब से वह गायब हैं उनका फोन भी बंद आ रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी है।

बता दें कि, गुरुचरण सिंह को 22 अप्रैल को दिल्ली से वापस मुंबई जाना था। लेकिन जब पता लगाया तो जानकारी मिली कि वह फ्लाइट में बैठे ही नहीं। हाल ही में उनका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था जिसमें वह दिल्ली की सड़कों पर नजर आए थे। उन्होंने आखिरी बार एटीएम से 7000 रुपये निकाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+