इस शख्स को पता था कहां थे गुरुचरण सिंह, फिर क्यों नहीं पुलिस को दी जानकारी, कहा- 'वो बहुत समय से मुझे...'

Gurucharan Singh Return: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फेम सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह की घर वापसी हो गई है। 17 मई को वह अपने परिवार के पास लौट आए हैं। 22 अप्रैल को लापता होने के एक्टर के पिता ने लापता होने की शिकायत दर्ज की थी लेकिन लगातार हो रही जांच के बावजूद पुलिस को कोई सबूत हाथ नहीं लग पाया।

बता दें कि, गुरुचरण सिंह अपने घर दिल्ली आए हुए थे। 22 अप्रैल को उनकी दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट थी। एक्टर उस दिन घर से तो निकले थे लेकिन एयरपोर्ट तक नहीं पहुंचे और ना ही उसके बाद वह अपने घर गए। इसके बाद पुलिस लगातार उनकी जांच में जुटी थी लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई। अब जाकर गुरुचरण सिंह की वापसी के बाद उनके परिवार वालों राहत की सांस मिली है।

Gurucharan Singh

जानकारी के मुताबिक, गुरुचरण सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह पिछले 25 दिनों के लिए धार्मिक यात्रा पर गए थे। अमृतसर और लुधियाना जैसे शहरों में कई गुरुद्वारों में एक्टर कुछ दिन रुके और वहां अकेले समय व्यतीत किया। लेकिन उन्हें अंत में एहसास हुआ कि घर जाना होगा जिसके बाद वह 17 मई को वापस लौट आए।

हालांकि, ऐसा लगता है कि ये गुत्थी यहीं खत्म नहीं हुई है क्योंकि हालिया रिपोर्टों से पता चला है कि एक अदालत मामले से जुड़ी सुनवाई सोमवार को हो सकती है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण सिंह की दोस्त एमएस सोनी ने बताया है कि सोमवार को मामले से जुड़ी कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। उनकी दोस्त ने ये बताया कि वह लगातार एक्टर के परिवार वाले और पुलिस के संपर्क में थीं।

सोनी ने खुलासा किया कि एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें जानकारी दी थी कि अभिनेता घर लौट आए हैं और सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि, अभिनेता को अपने माता-पिता को बताए बिना इस तरह घर छोड़कर नहीं जाना चाहिए था, ये पूरी तरह से गलत था। सोनी ने बताया कि यह उनके लिए आश्चर्य की बात नहीं है कि अभिनेता कुछ समय के लिए दुनिया से दूर जाना चाहते थे क्योंकि वह जानती थीं कि एक्टर लंबे समय से आध्यात्मिक यात्रा पर जाना चाहते थे। एमएस सोनी और गुरुचरण सिंह के परिवार वालों ने इस बारे में पुलिस को भी बताया था।

गुरुचरण सिंह की वापसी से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि आखिर वह कब वापस लौंटेंगे। वहीं कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें अगर यही करना था तो वह अपने घर वालों को बताकर भी जा सकते थे। इस तरह वह मीडिया का ध्यान खींचने का उनका तरीका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+