मां नहीं चाहती थी...गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार ने याद की पापा की मौत के बाद की जिंदगी
मां नहीं चाहती थी ..... गुलशन कुमार की बेटी खुशाली ने याद की पापा की मौत के बाद की जिंदगी
नई दिल्ली, 24 सितंबर: मशहूर फिल्म मेकर गुलशन कुमार की मौत का मंजर लोग आज भी नहीं भूले हैं। उनकी अगस्त 1997 में मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिससे फिल्म जगत को बड़ा सदमा पहुंचा था। वहीं अब उनकी बेटी खुशाली कुमार एक्टिंग की दुनिया में एंट्री कर चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म धोखा: राउंड कार्नर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। खुशाली ने अपनी पहली फिल्म के रिलीज होने के बाद बताया कि उनका फिल्मों में आना आसान नहीं था क्योंकि उनकी मां नहीं चाहती थी कि वो एक्ट्रेस बने। उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता गुलशन की मौत के बाद उन सबने कैसी जिंदगी काटी है

खुशाली की मां फिल्मों में ना जाने की दी थी हिदायत
बता दें फिल्म धोखा: राउंड डी कॉर्नर 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आर माधव के साथ नजर आई खुशाली ने फिल्म में उनकी पत्नी सांची सिन्हा की भूमिका निभाई, जिसे एक आतंकवादी (अपारशक्ति खुराना) ने बंधक बना लिया है। खुशाली ने बताया कि उनकी मां सुदेश कुमारी को उन्हें अपने फिल्मों में आने के लिए बहुत मनाना पड़ा।

मां नहीं चाहती थी इसलिए फैशन डिजाइनर बन गई थी
टी-सीरीज के मालिक दिवंगत गुलशन कुमार की बेटी हैं खुशाली ने बताया कि पापा गुलशन कुमार की मृत्यु के बाद उनके भाई भूषण कुमार ने टी-सीरीज कंपनी संभाली और वह एक फैशन डिजाइनर बन गईं। उनकी बहन तुलसी कुमार एक सिंगर हैं। बॉलीवुड के सबसे प्रमुख परिवारों में से एक होने के बावजूद, खुशाली ने याद किया कि कैसे एक एक्ट्रेस बनने की जर्नी आसान नहीं थी।

पापा की मौत से मम्मा बहुत डर गईं थीं
खुशाली ने कहा पापा (गुलशन कुमार) की मृत्यु के बाद स्थिति ऐसी थी कि मम्मा बहुत डर गईं। वह मुझे और मेरी बहन को दिल्ली ले गई। भले ही वह मुश्किल से कॉलेज से बाहर था, भैया (भाई भूषण कुमार) कंपनी की देखभाल कर रहे थे। उस समय, हमारे पास टी-सीरीज़ के लिए 5000 से अधिक लोग काम कर रहे थे... मम्मा तीन बच्चों के साथ एक अकेली महिला थी। स्वाभाविक रूप से, वह हममें से किसी को भी कैमरे के सामने नहीं रखना चाहती थी।

हमें लाइमलाइट से दूर ही रखा और कहां कैमरे से दूर रहो
खुशाली नेन्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा "पापा की मौत के बाद मां ने हमें लाइमलाइट से दूर ही रखा और पिछले छह सात साल पहले भाई सार्वजनिक रूप से सामने आया। मम्मा ने हमसे कहा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम क्या करते हो, जो करना है कैमरे के पीछे करो'। खुशाली ने कहा मां को समझाना एक टाइम टेकिंग प्रोसेस था। खुशाली ने बताया आखिरकार अपनी मां को फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने और मुंबई की यात्रा करने के लिए मना लिया।"

मेरी मां बहुत समय बाद मानी
खुशाली ने कहा मैं एक फैशन डिजाइनर हुआ करती थी और मेरे काम की सराहना हो रही थी। मैं अपने सारे विचार अपने काम में लगाती थी। मेरे डेली रुटीन में काम पर जाना, घर वापस आना और मम्मा के सामने रोना शामिल था। मैंने उसे वो अर्टीकल भी दिखाया जिसमें पापा थे और उसे बार-बार बताया कि अभिनय भी उनका सपना था। अंत में मेरी मां ने मेरी जिद के सामने हार मान ली।

इन म्युजिक एलबम में खुशाली आ चुकी हैं नजर
बता दें 2019 में खबर आई थी कि खुशाली कुमार टी-सीरीज़ की फिल्म "दही चीनी" में माधवन के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करेंगी लेकिन वो प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। खुशाली को पहली बार 2015 में ऑनस्क्रीन नजर आई थी। वो मैनु इश्क दा लगा रोग नामक एक म्युजिक वीडियो में दिखाई दी थीं। वह पहले प्यार का पहला गम, मेरे पापा और एक याद पुरानी म्युजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications