विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के बीच रिश्ते की खुल गई पोल, गुलशन देवैया ने कहा, 'दोनों के बीच कुछ तो है'

विजय वर्मा इन दिनों अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ डेटिंग की अफवाह को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर गुलशन देवैया ने उनके रिश्ते की पोल खोल दी।

Vijay Varma

Vijay Varma Tamannaah Bhatia Dating: बी-टाउन में अक्सर कोई ना कोई सेलेब्स अपनी डेटिंग अफवाह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और डीवा तमन्ना भाटिया का नाम शामिल हो गया। जब से दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है तभी से दोनों के रिलेशनशिप की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विजय-तमन्ना के रिश्ते की खुली पोल
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को कई बार एकसाथ डिनर डेट पर स्पॉट किया जा चुका है। काफी समय से चर्चा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई गई। इस बीच हाल ही में एक्टर गुलशन देवैया ने उनके रिश्ते की पोल खोल दी।

गुलशन देवैया ने बताई सच्चाई
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गुलशन देवैया ने कहा कि, "हां, "मुझे कोई आइडिया नहीं है। मैं तो उनसे मिला तक नहीं। मैंने बस मीडिया रिपोर्ट्स में ये सब देखा और उनकी साथ में फोटोज देखी हैं और मजाक करना शुरू कर दिया। मेरे कन्फर्म करने की बजाय उनका चेहरा बहुत कुछ कहता है। कुछ तो है। क्या है ये नहीं पता। उन्हें देखकर लगता है कि उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। मुझे यकीन है कि इसका कुछ मतलब है"।

'दोनों के बीच कुछ तो है'
हाल ही में गुलशन देवैया और विजय वर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक्टर को तमन्ना भाटिया का नाम लेकर चिढ़ाते हुए नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से यकीन करने लगे कि, दोनों के बीच कुछ तो है। अब इस पर रिएक्शन देते हुए गुलशन ने कहा, "हां, मैंने तमन्ना का नाम लेकर मजाक किया था और ये वायरल हो गया था और इस चीज को उसने स्पोर्टिंगली लिया। हम दोस्त हैं और हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। मैं कभी भी उन्हें नीचे नहीं रखना चाहूंगा। मैं जानता हूं कि मैं उन्हें थोड़ा बहुत चिढ़ा सकता हूं।"

दहाड़ में की एकसाथ स्क्रीन शेयर
बता दें कि, गुलशन देवैया और विजय वर्मा ने फिल्म दहाड़ में एकसाथ स्क्रीन शेयर की। यह फिल्म ओटीटी पर 12 मई 2023 को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पुलिस का किरदार निभाया है। हालांकि फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+