Indian Idol 12: फिनाले में दानिश को सपॉर्ट में उतरे द ग्रेट खली, कही दी ये बड़ी बात
मुंबई, अगस्त 14: टीवी इंडस्ट्री का फेमस रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' का फिनाले होने में बस कुछ घंटें ही बाकी रह गए हैं। 15 अगस्त को इस शो का फिनाले टीवी पर प्रसारित किया जाना है। सभी कंटेस्टेंट्स की फैमिली और फ्रेंड्स अपने पसंदीदा सिंगर्स को सपोर्ट करते हुए वोट कर रहे हैं। कई सेलेब्रिटी अपने पसंदीदा सिंगर को सपोर्ट करने के लिए सेट भी पहुंचे। शो में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, निहाल तारो, शन्मुखप्रिया और सायली कांबले सहित 6 कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं।

दानिश को रेसलिंग मूव्स करते नजर आएंगे खली
शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में शामिल मोहम्मद दानिश का साथ देने के लिए इंडियन आइडल 12 के मंच पर भारत के मशहूर रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली आने वाले हैं। एपिसोड के दौरान वह दानिश और होस्ट जय भानुशाली के साथ रेसलिंग मूव्स करते नजर आएंगे। आदित्य ने बताया कि वे पांच दिनों से ग्रैंड फिनाले की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विजेता की घोषणा लाइव की जाएगी।

दानिश ने कही ये बात
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दानिश का कहना है कि इंडियन आइडल के इस सीजन ने इतिहास रच दिया है। जहां इस शो में आज तक के सबसे ज्यादा एक्ट हुए हैं, इसके साथ ही सबसे ज्यादा गेस्ट भी इसी शो में बुलाए गए हैं। जहां अब खली का आना हमारे लिए बेहद खास है। मुझे उनसे मिलने का मौका मिला इसके लिए मैं इंडियन आइडल का शुक्रगुजार हूं। क्योंकि इस शो ने मेरा एक और सपना अब पूरा कर दिया है। उनसे मिलकर पता लगा कि वो कितने शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं।

अनु मलिक के साथ दिखे ग्रेट खली
इस बीच खली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनु मलिक के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों हाथ मिलाते और कैमरे को पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ खली ने कैप्शन दिया, 'मैं एक बेहतरीन सोल अनु मलिक से आज मिला। मैं कहना चाहूंगा कि वह न सिर्फ गजब के सिंगर हैं बल्कि एक खूबसूरत और ईमानदार इंसान हैं। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

फिनाले एपिसोड 12 घंटे टेलीकास्ट होगा
फिनाले एपिसोड 12 घंटे टेलीकास्ट होगा। इसमें कंटेस्टेंट्स 40 ऐक्ट्स परफॉर्म करेंगे और 200 से ज्यादा गाने गाएंगे। गेस्ट्स के तौर पर कई मशहूर हस्तियां शामिल हो रही हैं। ऐसे में आदित्य अकेले शो होस्ट नहीं करेंगे। इस शो को आदित्य के अलावा जय भानुशाली भी होस्ट करेंगे। इंडियन आइडल के मेकर्स ने सीजन 12 के लिए भी एक शाइनिंग ट्रॉफी रखी है, जो गोल्डन कलर की है। इसके अलावा उस पर 12 लिखा है। वहीं जो भी कंटेस्टेंट विजेता घोषित होगा, उसको बतौर इनाम 25 लाख की राशि दी जाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा जा रहा कि विजेता को म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी मिलेगा।
भले ही फिनाले में कोई कंटेस्टेंट जीते, लेकिन शो के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदलनी शुरू हो गई है। हाल ही में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल को लेकर हिमेश रेशमिया ने एक गाना लॉन्च किया था। उससे पहले सवाई भाट को भी लेकर उन्होंने एक प्रोजेक्ट पूरा किया। ऐसे में देखा जाए, तो ज्यादातर अच्छे कंटेस्टेंट्स को बॉलीवुड से ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications