'मैं शराब पीती हूं लेकिन किसी के', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का चौंकाने वाला खुलासा, सरेआम कही ऐसी बात
Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस कपल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जा रही हैं।
सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी अब 37 साल बाद टूटने वाली है। कहा जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है और ऐसे में कपल ने तलाक लेने का फैसला किया है।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की 37 साल की शादी
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी के 37 साल बाद टूटने वाली है। कहा जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है और ऐसे में ये कपल तलाक लेने वाला है।
'मैं घर में बैठकर जमकर शराब पीती हूं'
इसी बीच सुनीता आहूजा का एक बड़ा बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल सुनीता आहूजा ने अभिषेक व्यास के पॉडकास्ट में कहा है कि वह घर बैठकर जमकर शराब पीती हैं और शराब पीने वाली जगह की घर में उनका फेवरेट कॉर्नर है।
'मैंने कोई साधुत्व थोड़ी धारण कर रखा है'
सिर्फ इतना ही नहीं सुनीता आहूजा ने कहा- मैं खुद की शराब पीती तो किसी के बाप की थोड़ी ही पीती हूं। जो मुझे पसंद है वो मैं करती हूं। बस लाइफ कौ बैलेंस रखने की जरूरत है। मैंने कोई साधुत्व थोड़ी धारण कर रखा है कि मेरे शराब पीने से पाप लगेगा।
'लोग झूठ बोलते हैं, हम तो सामने से सच बोलकर पीते हैं'
-सुनीता आहूजा ने आगे कहा- मैं दिन में पूजा-पाठ भी करती हूं। मैं रोज थोड़ी न शराब पीती हूं। जब मन करता है तब पीती हूं। इंसान का शौक होता है। अब शौक को थोड़ी न कोई मार दे। कितने लोग पीठ पीछे पीते हैं और सामने झूठ बोलते हैं। हम तो सामने से सच बोलकर पीते हैं।
-सुनीता आहूजा ने कहा- मेरे शराब पीने के चलते लोग मुझे ट्रोल भी करते हैं लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं किसी के बारे में सोचकर शराब नहीं पीती। बस मन की करती हूं और ऐसा करने से कोई मुझे रोक नहीं सकता है। कोई मुझे खिला-पिला थोड़ी रहा है और डॉक्टर भी बोलते हैं कि 2 पेग हार्ट के लिए अच्छा होता है।
'मैं जवानी के दिनों में कोई सती सावित्री नहीं थी'
-सुनीता आहूजा ने एक पुराने इंटरव्यू में भी कुछ ऐसे खुलासे किए थे जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। उन्होंने बताया था कि गोविंदा उनके बचपन के प्यार हैं और बचपन का प्यार बहुत प्योर होता है। सुनीता आहूजा ने कहा था- 15 साल की उम्र में हम मिले थे, फिर प्यार हुआ और बाद में शादी हो गई। उस वक्त प्यार में सब कुछ ठीक लगता था। ऐसा लगता था कि गोविंदा जो बोलेंगे वो मैं करूंगी। मैं बस उनकी हर बात पर ठीक है कहती थी।
-सुनीता आहूजा ने कहा था- मैं भी जवानी के दिनों में कोई सती सावित्री नहीं थी। मैंने बहुत कुछ किया है। दिन-रात पार्टी की है। दोस्तों के साथ टैवलिंग से लेकर क्लब जाने तक सब किया है। लेकिन हर चीज की एक सही उम्र होती है। अब मैं परिवार में बिजी हो गई हूं।












Click it and Unblock the Notifications