गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने सास को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, खोला अपनी शादी का ऐसा राज

Govinda Wife Sunita Ahuja: पिछले कई महीनों से बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। इस कपल को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें की जा रही हैं।

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी के 37 साल बाद टूटने वाली है। कहा जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है और ऐसे में ये कपल तलाक लेने वाला है।

Govinda Wife Sunita Ahuja

'गोविंदा को मुझसे कोई नहीं छीन सकता'

हालांकि, बाद में सुनीता आहूजा ने खुद इन अफवाहों को खारिज कर दिया था और अपने रिश्ते का सच लोगों के सामने रखा था। सुनीता ने कई इंटरव्यूज में कहा है कि गोविंदा को उनसे कोई नहीं छीन सकता। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है और कहा कि उनके रिश्ते को किसी की नजर लग गई है।

'अगर सुनीता को छोड़ा तो तू भिखारी बन जाएगा'

सुनीता आहूजा ने उस इंटरव्यू में अपनी सास की कही बात भी याद की और कहा कि उन्होंने गोविंदा से कहा था- चीची, अगर सुनीता को छोड़ा तो तू भिखारी बन जाएगा। इससे पहेल कहा जा रहा था कि सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।

'पापा नहीं चाहते थे कि मैं गोविंदा से शादी करूं'

-इसके अलावा गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के अलग-अलग घर में रहने की खबरों ने भी लोगों को हैरान कर दिया था। अब सुनीता आहूजा ने डेकेन टॉक्स विद आसिफ को दिए इंटरव्यू में कहा है- मैं 15 साल की थी, जब गोविंदा से मुझे प्यार हुआ था। पापा नहीं चाहते थे कि मैं गोविंदा से शादी करूं।

-सुनीता आहूजा ने आगे कहा- पापा मेरी शादी में भी नहीं आए थे। वो चाहते थे कि मैं इंडस्ट्री के बाहर किसी से शादी करूं। उन्हें पता था कि फिल्म इंडस्ट्री में क्या-क्या होता है। वो चाहते थे कि मैं किसी बिजनेसमैन से शादी करूं। उन्होंने हॉलेंड में मेरे लिए एक लड़का भी चुना था, लेकिन मेरा प्यार सच्चा था।

'पता नहीं हमारे रिश्ते को किसकी नजर लग गई'

सुनीता आहूजा ने आगे कहा- बचपन का प्यार ऐसा ही होता है। मैं और गोविंदा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। पता नहीं किसकी नजर लग गई है हमें। लेकिन मैं किसी को भी अपने पति को मुझसे दूर नहीं ले जाने दूंगी। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं।

'सास की वजह से गोविंदा के घर में रह रही हूं'

सुनीता आहूजा ने बताया कि उनकी और गोविंदा की शादी में उनकी सास का अहम रोल था। सुनीता ने कहा- जब मेरी गोविंदा से शादी हुई थी, तो मैं अपने बड़े परिवार के साथ रहती थी, लेकिन मैं गोविंदा से प्यार करती थी। आज भी मैं अपनी सास की वजह से ही गोविंदा के घर पर रह रही हूं। वह चाहती थीं कि हम शादी कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+