क्या गोविंदा और सुनीता आहूजा का सच में होने वाला है तलाक? एक्टर ने मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा

Govinda Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबर ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के 37 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। चर्चा है कि एक मराठी एक्ट्रेस से अफेयर के कारण गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच खटास आ गई है।

बॉलीवुड गलियारों में इस वक्त गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें चर्चा में है। हालांकि अब तक कपल ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। अब ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा के मैनेजर का बड़ा बयान सामने आया है।

Govinda Sunita Ahuja Divorce

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने ईटाइम्स संग बातचीत में कहा, 'परिवार के कुछ मेंबर्स ने जो स्टेटमेंट दिए गए हैं, उनकी वजह से कपल के बीच दिक्कतें हैं। इसमें और कुछ नहीं है और गोविंदा एक फिल्म शुरू करने वाले हैं जिसके लिए स्टार्स हमारे ऑफिस आ रहे हैं। हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।'

हालांकि जब इस मामले में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस बारे में बात करने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने तलाक की खबरों पर चुप्पी क्यों साध रखी है इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा का एक मराठी एक्ट्रेस से अफेयर चल रहा है जिसकी वजह से उनके और पत्नी सुनीता के बीच खटास आने लगी। हालांकि ये एक्ट्रेस कौन है इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

तलाक की खबरों से पहले सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह और गोविंदा अलग-अलग रहते हैं। जिसकी असली वजह कपल का अलग-अलग लाइफस्टाइल है। सुनीता की मानें तो वह ज्यादा किसी से बात करना पसंद नहीं करती। लेकिन गोविंदा अक्सर लोगों से घिरे रहते हैं। कई बार गोविंदा घर भी देर से आते हैं जिसकी वजह से सुनीता को वह टाइम नहीं दे पाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+