'गोविंदा, तुम मेरे पति मत बनना', पत्नी सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, सरेआम एक्टर को लेकर कही ऐसी बात
Govinda and Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा अपने बेबाक और स्पष्ट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। सुनीता ने कहा है कि उन्होंने खुद गोविंदा से कह दिया है कि अगले जन्म में वो उनके पति न बनें।
सुनीता क्यों नहीं चाहतीं गोविंदा को पति के रूप में?
पिंकविला हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा से पूछा गया है कि वह अक्सर क्यों कहती हैं कि गोविंदा एक पति के रूप में अच्छे हैं, लेकिन बेटे के रूप में और भी बेहतर हैं। इस पर सुनीता ने बिना किसी हिचक जवाब दिया- मैंने गोविंदा से खुद कहा है कि भैया, तू अगले जन्म में मेरा पति मत बनना।

'गोविंदा हमेशा काम और परिवार में व्यस्त रहते थे'
-सुनीता आहूजा ने इस बयान के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि गोविंदा हमेशा काम और परिवार में व्यस्त रहते थे। वो न तो छुट्टियों पर जाते थे, न ही उन्हें फिल्में देखने ले जाते थे।
-सुनीता आहूजा ने कहा- मुझे ऐसा पति चाहिए था, जो मुझे डिनर पर ले जाए, फिल्म दिखाए, सड़क पर खड़े होकर पानी पूरी खिलाए। लेकिन गोविंदा अपेन काम को लेकर इतने डेडिकेटेड थे कि कभी ये सब चीजें नहीं हो पाईं।
-सुनीता आहूजा ने माना कि गोविंदा सुपरस्टार हैं और इतने बड़े स्टार से सड़कों पर पानी पूरी खाने की उम्मीद करना मुश्किल है। उन्होंने हंसते हुए कहा- मैं कह भी दूं तो जनता उन्हें पानी पूरी खाने नहीं देगी। एक पत्नी के तौर पर मैं पहले बहुत सिक्योर थी, लेकिन अब नहीं हूं। 60 के बाद तो वैसे भी लोग थोड़ा सठिया जाते हैं।
तलाक की अफवाहों पर क्या है सच्चाई?
पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच तलाक की खबरें सुर्खियों में रही हैं। हालांकि, एक्टर के मैनेजर ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है और साफ कहा है कि दंपत्ति के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।
सुनीता आहूजा ने कोर्ट में दी है तलाक की अर्जी?
-हाउटरफ्लाई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है, जिसमें हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का आरोप लगाया गया है।
-दिसंबर 2024 में दायर की गई इस याचिका में दावा किया गया है कि गोविंदा बार-बार सुनवाई में अनुपस्थित रहे हैं और अदालत द्वारा निर्धारित परामर्श सत्रों में भी शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा कोर्ट की हर सुनवाई में मौजूद रही हैं।
1987 में हुई थी गोविंदा-सुनीता आहूजा की शादी
आपको बता दें कि साल 1987 में गोविंदा ने सुनीता आहूजा से शादी की थी। दोनों का अब तक बॉलीवुड का पावर कपल समझा जाता था। फिलहाल तलाक की प्रक्रिया और बार-बार सामने आए इंटरव्यूज दोनों को लोगों के बीच चर्चा का विषय बनाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications