शादी से तीन दिन पहले रोने लगीं गोविंदा की भांजी आरती सिंह, आखिर क्या हुआ होने वाली दुल्हनिया को?
Arti Singh Wedding: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा की भांजी आरती सिंह इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आगामी 25 अप्रैल 2024 को आरती सिंह अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान से शादी करने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बैचलर पार्टी में भी खूब इन्जॉय किया था। लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह रोती हुईं नजर आ रही हैं।
आरती सिंह शादी से पहले हुईं इमोशनल
आपको बता दें कि फेमस कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं और जैसे-जैसे शादी नजदीक आ रही है आरती सिंह काफी इमोशनल और नर्वस होती नजर आ रही हैं। इसी बीच रोते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

आरती सिंह ने शेयर की ऐसी पोस्ट
आरती सिंह अपनी शादी को लेकर काफी इमोशनल और नर्वस होती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह ब्लू कलर के टॉप में दिखाई दे रही हैं। उनकी आंखें नम हैं और चेहरे पर हल्की सी मुस्कान है। इस फोटो में वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। आरती सिंह ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- नई शुरुआत, इमोशनल और नर्वस।
आरती सिंह की बैचलर पार्टी
आरती सिंह हाल ही में अपनी बैचलर पार्टी इन्जॉय करती नजर आई थीं। इस पार्टी में वह ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही थीं। इस पार्टी में उनके साथ भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह भी नजर आई थीं। इसके अलावा आरती की कजिन रागिनी खन्ना भी इस पार्टी मेंपहुंची थीं। आरती सिंह की दोस्त एक्ट्रेस माही विज को भी पार्टी में देखा गया था।
बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ हो रही है शादी
आपको बता दें कि आरती सिंह की शादी मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल आगामी 25 अप्रैल 2024 को बड़े ही सिंपल तरीके से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी करेंगे। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि आरती के मामा गोविंदा भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications