कॉमेडी और सस्पेंस से भरी 'गोविंदा नाम मेरा' का ट्रेलर रिलीज, लोगों के दिल पर छा गए विक्की कौशल

Govinda Naam Mera Trailer Out: फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में विक्की कौशल के साथ साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी नजर आ रही हैं। ट्रेलर में कॉमेडी से लेकर सस्पेंस तक को बड़े ही दमदार अंदाज में पेश किया गया है।

Govinda Naam Mera Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। विक्की कौशल को ज्यादातर फिल्मों में सीरियस किरदारों को निभाते हुए देखा होगा, लेकिन अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में कॉमेडी करते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में विक्की कौशल के साथ साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी नजर आ रही हैं। ट्रेलर में कॉमेडी से लेकर सस्पेंस तक को बड़े ही दमदार अंदाज में पेश किया गया है।

vicky kaushal

फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' का ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के ट्रेलर की शुरुआत विक्की कौशल से होती है, जो कियारा के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। तभी पता चलता है कि विक्की सपना देख रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में विक्की कौशल, गोविंदा नाम का किरदार निभा रहे हैं। वह एक कोरियोग्राफर हैं। वहीं कियारा आडवाणी उनकी साथी कोरियोग्राफर हैं, जिसके साथ विक्की हसीन सपने देखते हैं। दोनों का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा है। लेकिन भूमि पेडनेकर दोनों के बीच आ जाती हैं जो कि इस फिल्म में विक्की कौशल की पत्नी बनी हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि विक्की कौशल पत्नी भूमि से खुश नहीं हैं और उन्हें तलाक चाहिए। इस पर भूमि बोलती हैं कि 2 करोड़ रुपये दे और तलाक ले ले।

16 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
वहीं ट्रेलर में एक ट्विस्ट ये भी है कि विक्की कौशल की एक गर्लफ्रेंड है और भूमि पेडनेकर का भी एक बॉयफ्रेंड है। लेकिन बड़ा ट्विस्ट तब आता जब एक मर्डर हो जाता है और पुलिस कियारा और विक्की पर शक करने लगती है। अब फिल्म देखकर ही ये पता चल पाएगा कि विक्की और कियारा ने क्या सच में मर्डर किया है या उन्हें फंसाया जा रहा है। फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के ट्रेलर में विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर एकसाथ बड़े ही मस्त नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल ने इससे पहले भूमि पेडनेकर के साथ 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' में काम किया था। वहीं, कियारा आडवाणी के साथ वह 'लस्ट स्टोरीज' में नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' आगामी 16 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर शशांक खैतान हैं, जबकि करण जौहर इसके प्रोड्यूसर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+