23 साल बाद Govinda से मिले उनके हमशक्ल, एकसाथ देखकर फैंस का चकराया दिमाग, बोले- 'डुप्लीकेट गोविंदा'

मशहूर एक्टर गोविंदा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें उनकी मुलाकात एक हमशक्ल से हुई। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखकर फैंस भी कंफ्यूज हो गए।

Govinda Viral Video: ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं जिनके हमशक्ल की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। लेकिन आपने कभी हमशक्ल को एक्टर का ग्रैंड वेलकम करते हुए देखा है? शायद नहीं। लेकिन ऐसा ही एक नजारा मुंबई एयरपोर्ट में देखने को मिला। जहां मशहूर अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ स्पॉट किए गए। तभी एक्टर का हमशक्ल फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचा और उनका वेलकम किया। गोविंदा और उनके हमशक्ल की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

गोविंदा से मिले उनके हमशक्ल

गोविंदा से मिले उनके हमशक्ल

दरअसल, गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ जैसे ही कार से उतरें कि तभी उनके जैसा दिखने वाला उनका हमशक्ल आया और उनके पैर छूकर, हाथों में फूलों का गुलदस्ता देकर दोनों का वेलकम किया। गोविंदा के इस हमशक्ल को देख फैंस असली और नकली में फर्क नहीं कर पा रहे हैं।

हमशक्ल ने की एक्टर की हर चीज कॉपी

हमशक्ल ने की एक्टर की हर चीज कॉपी

गोविंदा और उनके हमशक्ल का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम में शेयर किया है। इस वीडियो को देख हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर कौन सा असली गोविंदा है और कौन सा नकली है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस हमशक्ल ने एक्टर की हर चीज को कॉपी किया है। चाहे वो फिर उनकी कपड़ों की स्टाइल हो या फिर उनके पोज देने का तरीका हो। एक-एक चीज को उन्होंने बिल्कुल गोविंदा की तरह कॉपी किया है।

23 साल बाद की एक्टर से मुलाकात

23 साल बाद की एक्टर से मुलाकात

हालांकि ये हमशक्ल कौन है और इनका नाम क्या है? इसको लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। लेकिन वीडियो में उन्होंने बताया कि वह लगभग 23 साल बाद गोविंदा से मिले हैं। इसके बाद वो एक्टर को अपने फोन में एक तस्वीर दिखाते हैं और बताते हैं कि वह पहले गोविंदा से मिल चुके हैं।

वीडियो देख फैंस हुए कंफ्यूज

वीडियो देख फैंस हुए कंफ्यूज

हालांकि गोविंदा अपने हमशक्ल से मुलाकात करके काफी खुश हुए। साथ ही उन्होंने पैपराजी के सामने उनके साथ पोज देते हुए एक फोटो भी क्लिक कराई। गोविंदा के हमशक्ल को नेटिजेन्स भी काफी हैरान हैं और लगातार वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि दोनों बिल्कुल सेम टू सेम है। तो कोई कह रहा है कि, 'हमशक्ल वाला मुझे रियल लग रहा'।

गोविंदा की ब्लॉकबस्टर फिल्में

गोविंदा की ब्लॉकबस्टर फिल्में

फिलहाल गोविंदा ने लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। जिसमें 'हीरो नंबर 1', 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'हसीना मान जाएगी' जैसी फिल्में शामिल हैं। भले ही गोविंदा ने बड़े पर्दे से दूरी बनाई हो लेकिन उन्हें अब तक कई बार टीवी शोज में बतौर गेस्ट देखा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+