71 साल के एक्टर ने माधुरी दीक्षित संग खुलेआम किया ऐसा 'गंदा काम'! बोले- उसने बुरा नहीं माना, खुली छूट दी
Govind Namdev: 90 के दशक में जब भी बॉलीवुड के दमदार विलेन की बात होती है तो गोविंद नामदेव का नाम जरूर लिया जाता है। अपनी सशक्त आवाज और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने कई फिल्मों में खलनायक की ऐसी छवि गढ़ी, जो आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है।
फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' के सीन ने मचाया था हंगामा
गोविंद नामदेव के करियर में कई यादगार किरदार रहे लेकिन फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का एक सीन आज भी चर्चा में रहता है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ एक बेहद चुनौतीपूर्ण सीन शूट किया था।

गोविंद नामदेव और माधुरी दीक्षित ने काटा था बवाल
-हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंद नामदेव ने उस खास सीन की शूटिंग का अनुभव लोगों के साथ शेयर किया है। इंटरव्यू में गोविंद नामदेव ने बताया कि जब इस दुष्कर्म वाले सीन की शूटिंग होनी थी, तब वह काफी घबराए हुए थे। उस समय माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं जबकि गोविंद खुद को अपेक्षाकृत नया मानते थे।
-गोविंद नामदेव ने स्वीकार किया कि उन्हें इस बात की चिंता थी कि इतने संवेदनशील सीन में को-एक्टर की प्रतिक्रिया कैसी होगी। साथ ही फिल्म में कुछ एक्शन और पीछा करने वाले सीक्वेंस भी थे, जिनमें तालमेल बेहद जरूरी था।
'आपसी सम्मान और भरोसा कायम करना जरूरी'
गोविंद नामदेव ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में माधुरी दीक्षित के साथ अपने थिएटर के अनुभवों के बारे में बातचीत की ताकि एक सहज माहौल बन सके। उनका मानना था कि इससे आपसी सम्मान और भरोसा कायम होता है।
'माधुरी दीक्षित ने मुझे खुली छूट दी थी'
एक्टर के मुताबिक जब रेप सीन की बारी आई तो उन्होंने पहले ही माफी मांग ली थी। इस पर माधुरी दीक्षित ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि सीन की जरूरत के अनुसार अभिनय करें और झिझक महसूस न करें। गोविंद नामदेव ने कहा- माधुरी दीक्षित ने मुझे खुली छूट दी थी। उन्होंने बुरा नहीं माना।
चुनौतीपूर्ण सीन्स को लेकर गोविंद नामदेव का बड़ा खुलासा
-आपको बता दें कि गोविंद नामदेव ने माधुरी दीक्षित की पेशेवर सोच की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतने चुनौतीपूर्ण सीन्स में कलाकारों को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना पड़ता है। कभी-कभी शूटिंग के दौरान हल्की चोट भी लग सकती है लेकिन माधुरी दीक्षित ने कभी असहजता जाहिर नहीं की।
-गोविंद नामदेव ने बताया कि एक सीन के दौरान गलती से माधुरी दीक्षित को चोट भी लग गई थी, फिर भी उन्होंने शूट को प्रभावित नहीं होने दिया। गोविंद के अनुसार यही समर्पण किसी कलाकार को शिखर तक पहुंचाता है।
-आपको बता दें कि फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' अपने समय की चर्चित फिल्मों में से एक रही थी। फिल्म की कहानी और किरदारों ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव डाला था। गोविंद नामदेव का खलनायक रूप और माधुरी दीक्षित की दमदार अदाकारी आज भी सिनेमा प्रेमियों को याद है।












Click it and Unblock the Notifications