'मैं अभी जिंदा हूं..' गैंगस्टर गोल्डी बरार नहीं बल्कि इस शख्स की हुई हत्या, आखिर कैसे फैली ये झूठी अफवाह?
Goldy Brar: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड गोल्डी बरार को लेकर खबर आई थी कि उनकी हत्या हो गई है। लेकिन अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गोल्डी बरार जिंदा है। जी हां उसकी जगह अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी में अफ्रीकी शख्स की मौत हो गई है।
बुधवार यानी 1 मई को ये खबर फैली कि गैंगस्टर गोल्डी बरार की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि इस मामले में कोई आधिकारिक तौर पर अमेरिका पुलिस का बयान सामने नहीं आया था। लेकिन अब पुलिस ने जानकारी दी है कि अमेरिका में अफ्रीकी शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसका नाम ग्लैडेन बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शख्स को गोल्डी बरार बताकर झूठी अफवाह फैलाई गई थी। गोल्डी बरार की हत्या को लेकर लेफ्टिनेंट विलियम जे. डूले ने एक सवाल का जवाब देते हुए ईमेल बयान में कहा, 'अगर आप ऑनलाइन चैट के कारण यह दावा कर रहे हैं कि गोलीबारी का शिकार 'गोल्डी बरार' है, तो हम पुष्टि कर सकते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी खबरों की वजह से सुबह से हमें लगातार फोन कॉल आ रहे हैं। हमें जानकारी नहीं है कि ये अफवाह आखिर किसने फैलाई लेकिन ये खबर सच नहीं है।'
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका करे फेयरामोंट और होल्ट एवेन्यू में अफ्रीकी लोगों के समूहों के बीच लड़ाई हुई इस दौरान ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। इसमें दो लोगों पर गोली चली और आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। एक की तो मौत हो गई जबकि दूसरे शख्स को इलाज के बाद घर वापस भेज दिया गया। जिसकी मौत हुई थी उसको गोल्डी बरार बताकर झूठी अफवाह फैलाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications