Golden Globe Awards 2026: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स सेरेमनी में सजी सितारों की शाम, यहां देखें विनर्स की लिस्ट

Golden Globe Awards 2026 Winners List: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 को लेकर दुनियाभर के फिल्म और टीवी प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। लॉस एंजिल्स में आयोजित इस भव्य समारोह में हॉलीवुड की चमक, फैशन और टैलेंट का जबरदस्त संगम देखने को मिला।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का हुआ आयोजन
हर साल की तरह इस बार भी उन फिल्मों और वेब सीरीज को सम्मानित किया गया जिन्होंने दमदार अभिनय, शानदार निर्देशन और बेहतरीन कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

golden globe awards

बेवर्ली हिल्स में सजी ग्लैमर और गौरव की रात

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन कैलिफोर्निया के मशहूर बेवर्ली हिल्टन होटल में किया गया था। इस साल भी लगातार दूसरे वर्ष मशहूर कॉमेडियन निक्की ग्लेजर ने अवॉर्ड नाइट को होस्ट किया और अपने ह्यूमर से पूरे इवेंट को खास बना दिया। रेड कार्पेट पर हॉलीवुड सितारे अपने शानदार लुक्स में नजर आए, जिसने इस शाम को और भी यादगार बना दिया।

गोल्डन ग्लोब 2026: नए चेहरों ने मारी बाजी

इस साल के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में कई बड़े नामों के साथ-साथ नए टैलेंट ने भी सुर्खियां बटोरीं। खासतौर पर टीवी सीरीज Adolescence से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले 16 वर्षीय अभिनेता ओवन कूपर ने इतिहास रच दिया। ओवन ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर सभी को चौंका दिया है।

ओवन कूपर बने सबसे कम उम्र के विनर

कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ओवन कूपर गोल्डन ग्लोब जीतने वाले चुनिंदा युवा कलाकारों में शामिल हो गए हैं। ये उनका पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड है और उनकी जीत को भविष्य के एक बड़े स्टार के तौर पर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनकी इस ऐतिहासिक जीत की जमकर चर्चा हो रही है।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 क्यों हैं खास?

हॉलीवुड फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के बेहतरीन कामों को सम्मान मिला, नए और युवा कलाकारों को बड़ा मंच मिला और साथ ही कई चौंकाने वाले और यादगार विनर्स भी सामने आए। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन ग्लोब 2026 अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने फैशन का जलवा बिखेरा। इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। उनके साथ पति निक जोनस भी थे।

यहां देखें विनर्स की लिस्ट-

बेस्ट फीमेल सपोर्टिंग एक्ट्रेस- टेयाना टेलर, वन बैटल आफ्टर अनदर (पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार)
बेस्ट मेल सपोर्टिंग एक्टर- स्टेलन स्कार्सगार्ड, सेंटीमेंटल वैल्यू
बेस्ट मेल एक्टर, टीवी सीरीज़- नोआ वायले, द पिट
बेस्ट फीमेल एक्टर, टीवी सीरीज़ (म्यूज़िकल या कॉमेडी)- जीन स्मार्ट, हैक्स (तीसरा गोल्डन ग्लोब पुरस्कार)
बेस्ट मेल एक्टर, टीवी ड्रामा-ओवेन कूपर, एडोलसेंस
बेस्ट मेल एक्टर, टीवी सीरीज़ (म्यूज़िकल/कॉमेडी)-सेठ रोजेन
बेस्ट पॉडकास्ट-एमी पोहलर
बेस्ट सॉन्ग मोशन पिक्चर्स-के-पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट स्कोर मोशनल पिक्चर्स-लुडविग गोरान्सन, सिनर्स
बेस्ट स्क्रीन प्ले मोशन पिक्चर-पॉल थॉमस एंडरसन, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट परफॉर्मेंस फीमेल एक्टर- कॉमेडी/म्यूज़िकल-रोज़ बायरन, इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू
बेस्ट परफॉर्मेंस मेल, लिमिटेड सीरीज-स्टीफन ग्राहम, एडोलेसेंस
बेस्ट सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट- सिनर्स
बेस्ट टेलीविजन लिमिटेड सीरीज़, एंथोलॉजी सीरीज़-मिशेल विलियम्स, डाइंग फॉर सेक्स!
बेस्ट डायरेक्टर-पॉल थॉमस एंडरसन, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म-के-पॉप डेमन हंटर्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+