अश्लील वीडियो बनाना पड़ा भारी, गोवा पुलिस ने Poonam Pandey के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

गोवा पुलिस ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

मुंबई, 31 मई: मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली हैं। गोवा पुलिस ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। मामला 2020 का है, जब पूनम ने नवंबर के महीने में कानाकोला के चपोली बांध पर कथित रूप से एक अश्लील वीडियो शूट किया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पांडे के खिलाफ सरकारी चपोल बांध पर अश्लील वीडियो शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में आरोप दर्ज किया गया था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में दोनों जमानत पर रिहा भी हो गए थे।

Poonam Pandey

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि हमने पिछले हफ्ते पूनम पांडे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मामला स्वीकार होने के बाद स्थानीय अदालत उनके खिलाफ समन जारी करेगी। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि अश्लीलता, अनधिकृत प्रवेश और अश्लील वीडियो प्रसारित करने के संबंधी विभिन्न धाराओं के तहत काणकोण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष पिछले हफ्ते ही आरोप पत्र दायर किया गया था।

गवाहों के बयान हुए दर्ज
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि पांडे के खिलाफ सरकारी चपोल बांध पर अश्लील वीडियो शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में आरोप दर्ज किया गया था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में दोनों जमानत पर रिहा भी हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में 39 गवाहों के बयान भी दर्ज किए, जिनसे मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पूछताछ की जाएगी।

2020 में हुई थी शादी
बताते चलें कि पूनम और सैम ने सितंबर 2020 में शादी की थी। शादी की फौरन बाद ही पूनम ने अपने पति पर मारपीट का आऱोप लगाया था। हालांकि, कुछ समय के बाद दोनों में सुलह भी हो गई थी लेकिन समय के साथ दोनों का रिश्ता बिगड़ता ही चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+