'फिल्मों में नकली दाढ़ी पंजाबियों को पसंद नहीं आती'..आमिर के पंजाबी लुक पर गिप्पी ग्रेवाल

नई दिल्ली, 13 अगस्त: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के साथ विवादों में फंसती चली जा रही है। वहीं दूसरी ओर फिल्म को कई मोर्चों पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फिल्म को समीक्षकों का काफी तारीफ मिली हैं। अब पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा और एक्टर आमिर की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं उनके पंजाबी लुक को लेकर एक बड़ी बात कही हैं।

रोल के लिए आमिर ने उगायी थी असली दाढ़ी

रोल के लिए आमिर ने उगायी थी असली दाढ़ी

बता दें कि फिल्म में सीधे और स्वीट पंजाबी का रोल प्ले करने वाले आमिर खान ने करेक्टर के लिए असल में इतनी दाढ़ी बढ़ाई थी, यहीं नहीं उन्होंन इस रोल के लिए अपना वजन भी बढ़ाया था। ग्रिप्पी ग्रेवाल जैसी पंजाबियों को भी आमिर खान का ये डेडिकेशन काफी पसंद आया है। उनकी जमकर तारीफ की। हंगामा टीवी को दिए इंटरव्यू में गिप्पी ने 2018 में सूबेदार जोगिंदर सिंह की बायोपिक के लिए वजन बढ़ाने की अपनी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

पंजाबी फिल्मों में नकली दाढ़ी पसंद नहीं करते: गिप्पी

पंजाबी फिल्मों में नकली दाढ़ी पसंद नहीं करते: गिप्पी

उन्होंने कहा कि सही लुक पाने के लिए उन्हें लगभग 10-15 किलो वजन बढ़ाना था। मुझे हमेशा लगता है कि अगर आप किसी की बायोपिक बनाना चाहते हैं, तो आपको इसे ठीक से करना चाहिए। आपको नकली दाढ़ी या मूंछ नहीं रखनी चाहिए। जैसा कि आजकल बहुत से लोग करते हैं। यह ध्यान देने योग्य बिंदु है। कृपया ऐसा न करें। एक पंजाबी होने के नाते, जब हम नकली दाढ़ी वाले 'पंजाबी' व्यक्ति को देखते हैं, तो हमें यह पसंद नहीं आता है।

गिप्पी के बेटे को ऑफर हुआ था लाल के बचपन का रोल

गिप्पी के बेटे को ऑफर हुआ था लाल के बचपन का रोल

आमिर के बारे में उन्होंने कहा, अब लाल सिंह चड्ढा आ रही है और आमिर पाजी बिल्कुल सरदार की तरह दिखते हैं। उनके बेटे शिंदा को भी फिल्म में युवा लाल की भूमिका निभाने का ऑफर मिला था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, शिंदा ने मेरी एक फिल्म अरदास में एक छोटी सी भूमिका निभाई। लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने इसे देखा और उन्होंने मुझसे संपर्क किया क्योंकि वे चाहते थे कि वह फिल्म में आमिर खान के युवा रोल की भूमिका निभाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+