एक्टर सोनू सूद को लग सकता है सदमा! जहां पिया जूस वहां अब ड्रिंक में मिली पेशाब, लोग कर रहे टैग
अकसर लोग बाहर जाते हैं तो जूस की दुकान देखकर भला किसका मन नहीं होता कि जरा रुककर फ्रेश जूस पी लिया जाए। कम मीठे के शौकीन लोग जरा चीनी कम डलवाते हैं और कई लोग ऊपर से सेंधा नमक भी डलवाते हैं, जिससे ये कई गुना टेस्टी हो जाए। मगर जरा सोचिये जिस जूस को आप इतने चाव से सेहतमंद समझकर पी रहे हैं उसमें अगर यूरीन मिली हो तो?
जी हां! मामला गाजियाबाद से सामने आया, जो खूब चर्चा में बना हुआ है। गाजियाबाद में जूस वाला लोगों के लात घूंसे खाता नजर आया, जब उन्हें पता चला कि जूस में पेशाब मिलाकर वो ग्राहकों को पिला रहा है। जब पकड़ा गया तो खूब मरम्मत हुई। अब इस मामले में सोनू सूद का जिक्र लोग आखिर क्यों कर रहे हैं? जान लेते हैं।

बता दें कि जिस शख्स की दुकान में ये फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है, उसका नाम आमिर है। वो काफी समय से यहां पर जूस की दुकान चला रहा था। आमिर और कैफ नाम के दो लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी हुई है। हैरानी की बात है कि ये लोगों को पेशाब मिला जूस पिला रहे थे। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालते हुए सोनू सूद को टैग कर रहे हैं।
दरअसल, रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी कई बार इस शख्स की दुकान से जूस पी चुके हैं। ऐसे में अब लोगों का कहना है कि सोनू सूद को कम से कम एक बार चेक तो कर लेना चाहिए था कि वे कहां से जूस पी रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि सोनू सूद ने इसी दुकान से जूस पीकर बॉडी बनाई होगी। तरह-तरह के रिएक्शन लोग इस क्लिप में दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications