VIDEO: जब KBC के सेट पर रो पड़े रितेश-जिनेलिया, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

मुंबई, अक्टूबर 06: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड का एक नया प्रोमो ऑनलाइन साझा किया है। इसमें सेलिब्रिटी मेहमानों के तौर पर एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा हिस्सा ले रहे हैं। वे इस एपिसोड में कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए धन जुटाने के मकसद से खेलेंगे। शो के दौरान रितेश अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते दिखाई दें। वे अपनी जिंदगी के खुशनुमा पलों को दर्शकों के साथ बांटते नजर आएंगे।

Recommended Video

    KBC 13: शो के दौरान रो पड़े Riteish Deshmukh और Genelia D'Souza, जानें क्यों ? | वनइंडिया हिंदी
    नए प्रोमो में काफी भावुक नजर आईं जिनेलिया

    नए प्रोमो में काफी भावुक नजर आईं जिनेलिया

    शो के दौरान रितेश और जिनेलिया अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर करते दिखे। हाल ही में चैनल द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में जिनेलिया काफी भावुक नजर आईं। एक कैंसर उपचार केंद्र का वीडियो देख जिनेलिया रो पड़ीं। वीडियो में कैंसर पीड़ित बच्चे का इलाज होते हुए दिखाया गया है। वीडियो खत्म होने के बाद रितेश कहते दिखे कि, बच्चे पर क्या बीती है ये हम कभी समझ नहीं पाएंगे। इस दौरान मेजबान अमिताभ बच्चन ने बदलाव लाने के लिए युगल के प्रयासों की सराहना की।

    रितेश ने केबीसी के मंच पर पत्नी जेनेलिया के संग किया रोमांस

    इससे पहले सामने आए प्रोमो में रितेश देशमुख केबीसी के मंच पर पत्नी जेनेलिया के साथ रोमांस करते नजर आए। रितेश ने घुटनों पर बैठकर अमिताभ बच्चन की पॉपुलर लाइन्स को बोला था। इस दौरान जेनेलिया शरमाती दिखी थीं। वीडियो में रितेश को जेनेलिया के लिए बिग बी की फिल्म 'कभी कभी' के डायलॉग को अपने अंदाज में दोहराते हुए देख सकते हैं। उन्होंने अमिताभ के डायलॉग को रोमांटिक टच देते हुए जेनेलिया से कहा, 'मेरे लिए जहां तुम खड़ी हो जाती हो, लाइन वहीं से शुरू हो जाती है।

    पत्नी की याददाश्त अच्छी होने से होता है नुकसान

    पत्नी की याददाश्त अच्छी होने से होता है नुकसान

    प्रोमो में अमिताभ बच्चन कपल से शो को लेकर उनकी तैयारी के बारे में पूछते दिख रहे हैं। जिसके जवाब में जेनेलिया कहती हैं- हम आपका शो देखते हैं उम्मीद है मेरी जनरल नॉलेज सही हो। वहीं रितेश ने कहा कि मेरी तैयारी तो सिंपल है, मैं अपनी लाइफलाइन, मेरी पत्नी को शो में मेरे साथ लाया हूं क्योंकि उनकी मेमोरी शानदार है। आज भी जेनेलिया को हमारी पहली फिल्म की डिटेल के बारे में मालूम है। फिल्म तुझे मेरी कसम, जो कि 20 साल पहले आई थी।

    केबीसी का ये एपिसोड 8 अक्टूबर रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा

    इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि, तुमने कहा ना जेनेलिया की याददाश्त शार्प है। इसके कई फायदे हैं लेकिन नुकसान भी हैं। कई बातें ऐसी होती हैं जो आप चाहते हैं कि पत्नी को याद ना रहे। अमिताभ बच्चन की इस बात से रितेश सहमत दिखे। केबीसी का ये एपिसोड 8 अक्टूबर रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले इस ऐपिसोड के कई प्रोमो वायरल हो रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+