Gehraiyaan Posters Out: लिपलॉक के बाद पोस्टर में दिखी दीपिका-सिद्धांत की हॉट केमिस्ट्री, लोग हुए पानी-पानी
मुंबई, 05 जनवरी। बॉलीवुड की 'मस्तानी गर्ल' यानी कि दीपिका पादुकोण आज 36 बरस की हो गई हैं। अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल होने वाली दीपिका पादुकोण की 'गहराइयां' फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि फिल्म के टीजर ने पहले ही इंटरनेट पर सनसनी पैदा कर दी है। दीपिका के जन्मदिन पर आज फिल्म की टीम ने फिल्म के पोस्टर रिलीज किए हैं, वो भी एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6, जिसमे एक बार फिर से लोगों की फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है।

दीपिका-सिद्धांत की हॉट केमिस्ट्री
वैसे तो फिल्म के सारे पोस्टर बेहतरीन हैं लेकिन दीपिका और सिद्धांत का पोस्टर सबको काफी आकर्षित कर रहा है। वैसे भी टीजर में जिस तरह से दीपिका और सिद्धांत का लिपलॉक सीन लोगों के सामने आया, उसे देखकर दीपिका के फैन इस फिल्म को लेकर काफी क्रेजी हो गए हैं। दीपिका पादुकोण ने सबसे पहले अपने सभी फैन्स के लिए इन पोस्टर्स को शेयर किया है।

'इस खास दिन पर आप सभी के लिए एक खास तोहफा'
इन पोस्टर्स के शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'आप सभी के सब्र और भरपूर प्यार के लिए, यह इस खास दिन पर आप सभी के लिए एक खास तोहफा है।' आपको बता दें कि रिश्तों का ताना-बाना बुनती इस फिल्म में दीपिका-सिद्धांत के साथ आपको अन्नया पांडे, धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी खास अंदाज में नजर आएंगे।

11 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम18 प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म का एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर अब 11 फरवरी, 2022 को अमेजन प्राइम पर होगा। पहले यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के केस के बढ़ने के कारण अब ये 11 फरवरी को रिलीज होगी।

'मौसम ... थोड़ा इंतजार हो गया...'
मालूम हो कि इस फिल्म को काफी गुप्त रखा गया था। इसलिए जब टीजर में दीपिका का हॉट अवतार नजरआया तो हर कोई हैरान रह गया था। इस फिल्म की तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा था कि 'मौसम ... थोड़ा इंतजार हो गया। लेकिन जैसा कि कहा जाता है... कभी-कभी, आप किसी चीज का जितना अधिक इंतजार करते हैं, उसके आने पर आप उसकी उतनी ही अधिक सराहना करते हैं! उम्मीद है, यहां भी यही सच हो।'
फिल्म लोगों को प्रभावित कर पाती है या नहीं?
फिलहाल फिल्म के टीजर, पोस्टर और दीपिका की पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है , देखते हैं फिल्म लोगों को प्रभावित कर पाती है या नहीं। इस फिल्म को कपूर एंड संस वाले शकुन बत्रा लेकर आ रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications