कौन हैं 'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ के पति फैजान अंसारी? हाल में एक्ट्रेस संग रचाई शादी

हाल ही में गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी संग शादी कर ली है। गुपचुप शादी ने सबको हैरान करके रख दिया है। चलिये जानते हैं कौन है फैजान अंसारी?

Who is Faizan Ansari: हाल ही में गंदी बात फेम गहना वशिष्ठ ने अपने ब्वॉयफ्रेंड फैजान अंसारी से शादी कर ली। गुपचुप शादी कर एक्ट्रेस ने सबको हैरान करके रख दिया है। ऐसे में फैजान अंसारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ गहना वशिष्ठ ने शादी की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट की तो फैंस भी हैरत में पड़ गए। कपल ने इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की। हालांकि, शादी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। इस बीच एक्ट्रेस के पति फैजान अंसारी को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

faizan ansari

कौन हैं फैजान अंसारी?
पेशे से एक्टर फैजान अंसारी एक इन्फ्लुएंसर भी हैं। फैजान को अमेजन मिनी टीवी रियलिटी शो डेटबाजी से प्रसिद्धि मिली थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गहना और फैजान की मुलाकात प्रोडक्शन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ गया।

उर्फी संग लंबी लड़ाई
फैजान का नाम उर्फी जावेद के साथ भी जुड़ चुका है। फैजान बड़े लंबे समय से उर्फी जावेद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ जूहू कब्रिस्तान में भी अर्जी दी थी साथ ही एक्ट्रेस के खिलाफ फतवा जारी करने की बात भी बोली थी। फैजान ने कहा था कि शर्म आती है जब कोई कहता है नंगी लड़की घूम रही है।

'मुसलमानों की बदनामी हो रही'
फैजान ने साफ कहा था उर्फी की इस हरकत से मुसलमानों की बदनामी हो रही है। जब उर्फी का इंतकाल होगा तो उसे कब्रिस्तान में भी जगह नहीं मिलेगी। बहुत बुरा लगता है जब मुस्लिम लड़की इस तरह के कपड़े पहनती है। इतना ही नहीं फैजान ने उर्फी को धर्म तक बदलने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि हमारी कौम में इस खुलेपन को हराम बताया गया है।

विवादों में घिरीं गहना
फैजान संग शादी करने वाली गहना का भी विवादों से पुराना नाता रहा है। एक्ट्रेस पॉर्न सामग्रियां शूट करने को लेकर जेल की हवा भी खा चुकी हैं। फिलहाल जमानत पर बाहर आईं एक्ट्रेस ने फैंस को उस वक्त शॉक दे दिया, जब गुपचुप तरह से रचाई शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। पुलिस ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया हुआ था।

क्या है गहना का असली नाम?
बताते चलें कि गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। साल 2021 में अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया था। 3 अन्य पुरुषों संग एक्ट्रेस का नाम गैंगरेप में भी जुड़ा है। वहीं पॉर्न फिल्म शूटिंग को लेकर गहना ने कहा था कि बोल्ड और इरोटिक फिल्मों को पॉर्न नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+