जीत अडाणी के साथ जुबीन गर्ग के घर पहुंचे गौतम अडाणी, सिंगर की पत्नी गरिमा से कही ऐसी बात, आखिर क्या है मामला?

Gautam Adani and Zubeen Garg: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर हर दिन कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत सरमा बिस्वा ने एसआईटी का गठन कर सिंगर के मौत की गहन जांच का निर्देश दिया है।

बिजनेसमैन गौतम अडाणी पहुंचे गुवाहाटी
वहीं सिंगर जुबीन गर्ग की पत्नी ने सीआईडी से इस केस की जांच कराने की मांग की है। इसी बीच देश के फेमस बिजनेसमैन गौतम अडाणी अपने बेटे जीत अडाणी के साथ असम के गुवाहाटी पहुंचे थे।

Gautam Adani

गौतम अडाणी और जीत अडाणी ने जुबीन गर्ग को दी श्रद्धांजलि

गुवाहाटी में गौतम अडाणी और उनके बेटे जीत अडाणी ने दिवंगत गायक-संगीतकार जुबीन गर्ग के घर पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अडाणी पिता-पुत्र करीब आधे घंटे तक परिवार के साथ रहे और जुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सिंगर की पत्नी गरिमा से गौतम अडाणी ने की ऐसी बात

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसाकर गौतम और जीत अडाणी गत 28 सितंबर 2025 (रविवार) रात लगभग 9 बजे काहिलीपाड़ा स्थित जुबीन गर्ग के घर पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ अडाणी समूह के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

-सभी लोगों ने वहां फूल अर्पित कर जुबीन गर्ग को नमन किया और कुछ देर गरिमा सैकिया गर्ग के साथ बैठकर शोक संवेदना व्यक्त की और कई तरह की बातें भी की।

सिंगर की मौत के मामले में सीआईडी को भेजी गई शिकायत

-इसी बीच जुबीन गर्ग के परिवार ने सिंगर की मौत के मामले में राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (CID) को औपचारिक शिकायत भेजी है। आपको बता दें कि गत 19 सितंबर 2025 को जुबीन गर्ग का निधन सिंगापुर में समंदर में तैरते समय हुआ था।

-वहीं सिंगर जुबीन गर्ग के परिवार ने इस हादसे की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए गहन जांच की मांग की है। करीबी रिश्तेदार मनोज कुमार बोरठाकुर ने बताया है कि उन्होंने ईमेल के जरिए सीआईडी में शिकायत दर्ज कराई है। इस पत्र पर जुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और उनकी बहन पाल्मे बोरठाकुर के हस्ताक्षर भी हैं।

क्या है सिंगर जुबीन गर्ग के मौत के पीछे की सच्चाई?

-दिवंगत जुबीन गर्ग के परिवार का कहना है कि वह सिंगर की मौत के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। वहीं परिवार के एक अन्य सदस्य ने कहा है कि उन्होंने जांच एजेंसियों से उस यॉट ट्रिप में शामिल सभी लोगों से पूछताछ करने की मांग की है, जहां ये घटना हुई थी। इसमें पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत और अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी भूमिका इस हादसे से जुड़ी हो सकती है।

-जानकारी के अनुसार सिंगर जुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत की जांच के लिए असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है। ये स्पेशल टीम फिलहाल सिंगर की मौत के मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी को किया गया गिरफ्तार

इसी कड़ी में टीम के अधिकारियों ने गत 25 सितंबर 2025 को जुबीन गर्ग के सहयोगी संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि शेखर ज्योति गोस्वामी उस ग्रुप का हिस्सा थे, जो जुबीन गर्ग के साथ सिंगापुर यॉट ट्रिप पर गया था। इसके साथ ही सिंगर जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा के घर में भी छापेमारी की गई थी।

मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के घर पर हुई थी छापेमारी

वहीं सिंगर जुबीन गर्ग की दुखद मौत के कुछ दिनों बाद, उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने आखिरकार एक बयान जारी कर गायक के विशाल कैटलॉग के स्वामित्व (Ownership) और उनके रचनात्मक कार्यों से होने वाली कमाई को स्पष्ट किया है।

जुबीन गर्ग की मौत के बाद से घर पर नहीं हैं मैनेजर

-सिद्धार्थ सरमा का ये बयान विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा गुवाहाटी के दतालपारा इलाके में उनके आवास पर छापेमारी के एक दिन बाद आया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों की एक टीम गत 26 सितंबर 2025 की सुबह सिंगर के मैनेजर के घर पहुंची थी लेकिन तलाशी शुरू करने से पहले लगभग दो घंटे तक बिल्डिंग के बाहर इंतजार करती रही।

-जब एसआईटी टीम दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा के अपार्टमेंट की तलाशी लेने पहुंची, तो पाया कि वह बंद था। फिर ताला तोड़ा गया और एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई।

-कथित तौर पर जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और उनका परिवार साल 2019 से इस अपार्टमेंट में रह रहे थे। हालांकि, पड़ोसियों ने बताया कि सिंगर की मौत के 2 दिन बाद से उन्हें नहीं देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+